फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Drizzle at some places, heavy rain at other places increased again

Jaunpur News: कहीं बूंदाबांदी, कहीं झमाझम बारिश से फिर बढ़ी ढंड

Wed, 14 Feb 2024 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Drizzle at some places, heavy rain at other places increased again
जौनपुर। मौसम का मिजाज एक बार फिर बदला है। मंगलवार को नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकाें में हवा के साथ कहीं बूंदाबांदी तो कहीं झमाझम बारिश हुई। रुक-रुक कर बौछारें पड़ती रहीं। सर्द हवाएं चलने से ठंड बढ़ गई। बारिश गेहूं फसलों के लिए संजीवनी साबित होगी। वहीं आलू समेत सब्जी की फसलों को नुकसान होगा। उधर, सड़कों पर जलभराव और कीचड़ होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर में सीवर लाइन बिछाने के कार्य के कारण सड़कें खोदी गई हैं। काम होने के बाद उन्हें मिट्टी से पाट दिया गया है। मंगलवार को हुई बरसात के कारण शहर की सभी प्रमुख सड़कों पर कीचड़ हो गया। जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। हालांकि दोपहर 12 बजे के बाद पानी सूखने पर आवागमन सामान्य हुआ। सड़कों पर कीचड़ के कारण जाम की स्थिति भी बनी रही। किसानों के मुताबिक तो जनवरी में लगातार कोहरा पड़ने से आलू, प्याज, दलहनी, तिलहनी फसलों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि मंगलवार की बारिश तेज नहीं हुई है। जिला कृषि अधिकारी केके सिंह ने बताया कि बारिश से गेहूं की फसल को फायदा है। तेज बारिश होने की स्थिति में दलहनी, तिलहनी तथा आलू फसल पर असर पड़ सकता है। किसानों को सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed