फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Drain encroached upon, PHC premises covered with mud and filth

Jaunpur News: नाली पर कब्जा, कीचड़ और गंदगी से पटा पीएचसी परिसर

Fri, 02 Aug 2024 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Drain encroached upon, PHC premises covered with mud and filth
जलालपुर। जल निकासी के लिए बनी नाली पर कब्जा होने से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का परिसर कीचड़ और गंदगी से पटा है। इसके कारण मरीजों को अस्पताल आने जाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। परिसर में संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। आरोप है कि नाली पर अतिक्रमण के चलते पानी का निकासी नहीं हो पा रहा है। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग भी पहल नहीं कर रहा है। बुधवार को बारिश हुई तो पूरा परिसर लबालब भर गया। गंदगी के कारण स्वास्थ्यकमिर्यों का आना जाना मुश्किल हो गया है। शौचालय और बाथरूम तक में पानी घुस गया। परिसर व आवास में पानी भरे होने के कारण अस्पताल की हालात दयनीय हो गई है। मरीज एवं तीमारदारों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। पीएचसी पर दिनभर मरीजों का आना जाना लगा रहता है। पानी भरने के कारण अस्पताल में सन्नाटा पसरा रहा। स्वास्थ्य केंद्र पर ज्यादातर गर्भवती महिलाएं जांच और उपचार के लिए आती हैं। स्वास्थ्य कर्मियों की शिकायत के बावजूद विभागीय के अधिकारी जल निकासी की समस्या का कोई समाधान नहीं कर रहे हैं। नाली पर अतिक्रमण की शिकायत चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों ने कई एसडीएम और सीएमओ से भी की। लेकिन समस्या जस की तस हुई है।
विज्ञापन

-------------

नोटिस के बाद भी नहीं हटाया कब्जा

पीएचसी परिसर में नाली बनाई गई थी। कतिपय लोगों ने कब्जा करके अवैध रूप से निर्माण कर लिया है। इससे अस्पताल की पूरी नाली ध्वस्त हो गई है। एसडीएम केराकत और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दी दी गई है। कब्जा करने वाले लोगों को पीडब्ल्यूडी ने कब्जा हटाने के लिए नोटिस भी जारी किया था। लेकिन आज तक कब्जा नहीं हटा। बीडीओ जगदीश प्रसाद कानूनगो, बयालसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया जांच की गई है। लोगों ने कब्जा किया है। नोटिस देकर खाली कराया जाएगा।
विज्ञापन


--------------

वर्जन ----

अस्पताल परिसर का पानी किस रास्ते से कहां से निकलता है हमें जानकारी नहीं है। बारिश के कारण परिसर में पानी भर गया है। पता करना होगा कि नाली कहां कैसे बनी थी। किस कारण से जाम हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-डॉ. आलोक कुमार सिंह,अधीक्षक पीएचसी जलालपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed