फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dr. Shyama laid a strong foundation of unity and integrity in the country

Jaunpur News: डॉ. श्यामा ने देश में रखी एकता और अखंडता की मजबूत नींव

Sun, 06 Jul 2025 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Dr. Shyama laid a strong foundation of unity and integrity in the country
जौनपुर। भारतीय जन संघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर रविवार को जगह-जगह संगोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि देश की एकता और अखंडता कायम करने में डॉ. श्यामा प्रसाद की भूमिका अहम है। वह देश के लिए आज भी प्रेरणाश्रोत है। जलालपुर: क्षेत्र के बयालसी इंटर कॉलेज के मथुरा सिंह सभागार में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व जिला उपाध्यक्ष डॉ. नृपेन्द्र सिंह ने कहा कि देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का योगदान अविस्मरणीय और प्रेरणादाई है। उन्होंने एक देश में दो निशान, दो विधान, दो प्रधान नहीं चलेंगा का नारा दिया, जो आज भी राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। डॉ. मुखर्जी देश के पहले उद्योग मंत्री रहे और उन्होंने आधुनिक भारत की औद्योगिक नींव रखने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता, बंगाल में हिन्दू समाज की रक्षा और कश्मीर में अनुच्छेद 370 का विरोध उनके जीवन की कुछ प्रमुख उपलब्धियाँ थीं। अध्यक्षता पूर्व मण्डल अध्यक्ष रणविजय सिंह ने एवं संचालन कृष्णचंद्र चौबे ने किया। मड़ियाहूं: क्षेत्र के एक विद्यालय में मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में गोष्ठी संपन्न हुआ। संगोष्ठी में डॉक्टर मुखर्जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा की गई। उनके बताए राष्ट्रवाद और अखंडता के मार्ग पर चलने का सभी ने संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अरविंद सिंह पूर्व राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य रहे। गौराबादशाहपुर: मछलीशहर के धर्मापुर मंडल में मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयंती मनाई। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संतोष मौर्या, दिनेश सोनकर, रामाश्रय सोनकर, कमलेश राय आदि उपस्थित रहे। खुटहन: पंडित दीनदयाल उपाध्याय बालिका इंटर कालेज रुस्तमपुर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म दिवस मनाया गया। ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव ने कहा कि डॉ. मुखर्जी अखंड भारत के सच्चे हिमायती रहे। उनके अनुभव, योग्यता और दूरदर्शिता के चलते उन्हें पश्चिम बंगाल से संविधान सभा की सदस्यता के लिए चुना गया था। अध्यक्षता भाजपा नेता श्रीकृष्ण पाण्डेय तथा संचालन जिला मंत्री सुनील तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed