फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dr. Ram Manohar Lohia was a symbol of social justice

Jaunpur News: सामाजिक न्याय के प्रतीक थे डॉ. राममनोहर लोहिया

Mon, 24 Mar 2025 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Dr. Ram Manohar Lohia was a symbol of social justice
जौनपुर। समाजवादी पार्टी की ओर से नगर के होटल में समाजवादी चिंतक, प्रखर वक्ता एवं स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। वक्ताओं ने कहा कि वह सामाजिक न्याय के प्रतीक थे। उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि समाजवाद के जनक प्रखर वक्ता, महान स्वतंत्रता सेनानी ने पूरा जीवन शोषितों, वंचितों, दलितों, पिछड़ों, मज़दूरों, छात्रों, नौजवानों, किसानों के अधिकार के लिए संघर्ष करते रहे। ऐसे महामानव के विचारों को आत्मसात कर, पाखंडवाद, पूंजीवाद, सामंतवाद का सफाया करने की जरूरत है। इस दौरान लोहिया के विचारों एवं पद चिह्नों पर चलने का संकल्प लिया गया। पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई, पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव, पूर्व विधायक मोहम्मद अरशद खान, पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, पूर्व विधान परिषद प्रत्याशी डॉक्टर सभाजीत यादव, प्रदेश सचिव हिसामुद्दीन शाह, राजन यादव, राजेश यादव आदि श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में बलिदान दिवस के अवसर पर महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगत सिंह, राजगुरु सुखदेव को भी याद किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।
विज्ञापन

सपाजनों ने निकाली साइकिल यात्रा, विधायक ने दिखाई हरी झंडी



मुंगराबादशाहपुर। डॉ.राममनोहर लोहिया की जयंती पर रविवार की शाम लोहिया वाहिनी के जिला महासचिव विवेक यादव के नेतृत्व में साइकिल यात्रा निकाली गई। साइकिल यात्रा को सपा विधायक पंकज पटेल व विधानसभा अध्यक्ष राम अकबाल यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




साइकिल यात्रा सुजनीडीह स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय से निकलकर मुंगराबादशाहपुर, सतहरिया, अमोध, नीभापुर, सरायफत्तू, गोधुंवा, बाभनपुर, फत्तूपुर, सुभाषनगर चौराहा, सोहांसा होकर बहोरिका पूरा गांव में समाप्त हुई। इस दौरान विवेक यादव ने कहा कि डॉ.राममनोहर लोहिया ने कहा था कि अगर सड़के सूनी हो जाएंगी तो संसद आवारा हो जाएगी। इसीलिए हम समाजवादी नौजवान इस तानाशाह सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरकर चेतावनी देना चाहते हैं कि नौजवानों ने अंगड़ाई ले ली है, अब सत्ता परिवर्तन होकर रहेगा।



इस मौके पर विधायक पंकज पटेल, विवेक यादव, रामअक़बाल यादव, रामस्नेही यादव, प्रेमचंद्र विश्वकर्मा, आनंद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed