फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dr. Ragini drives in a car more expensive than her husband, wears diamond, emerald and sapphire rings

पति से अधिक महंगी कार से चलती हैं डा. रागिनी, पहनती है हीरा, पन्ना और नीलम की अंगूठी

Fri, 18 Feb 2022 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Dr. Ragini drives in a car more expensive than her husband, wears diamond, emerald and sapphire rings
पजौनपुर। मछलीशहर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डा. रागिनी सोनकर 31 साल की है। सिकरौल वाराणसी कैंट की रहने वाली रागिनी एमबीबीएस एमडी ऑफ थर्मोलॉजी (नेत्र विशेषज्ञ एम्स, नई दिल्ली) की है। उनके पति डा. संबीत कुमार मलिक प्राइवेट डाक्टर हैं और व्यवसाय भी करते हैं। पूर्व विधायक कैलाशनाथ सोनकर की बेटी डा. रागिनी अपने पति से अधिक महंगी कार से चलती हैं। वह हीरा, पन्ना और नीलम जैसे महंगे रत्न की अंगूठी पहनती हैं।
विज्ञापन

उनके पास नगदी के तौर पर 25 हजार और उनके पति डा. संबीत कुमार मलिक के पास पांच लाख रुपये नगद है। उनके पास 20 लाख रुपये की इनोवा क्रिस्टा कार और 20 लाख 2 हजार 339 रुपये की हेक्टर कार है। इसके लिए उन्होंने 13 लाख 94 हजार 118 रुपये बैंक से लोन लिया है। उन्होंने दोनों कार साल 2019 में खरीदी थी। वहीं उनके पति ने 9 लाख 87 हजार की एक होंडई वरना कार और 13 लाख 2 हजार 901 रुपये की जीप कॉम्पस कार रखे हैं। उनकी पास 230 ग्राम सोने के आभूषण है। 400 ग्राम चांदी के अलावा हीरा, पन्ना, नीलम की अंगूठी है। इस तरह उनके पास 18 लाख 7 हजार रुपये के आभूषण है। वहीं, उनके पति के पास सोने, चांदी और हीरे के कुल 12 लाख 31 हजार रुपये जेवर है। इस प्रकार देखें तो उनके पास कुल चल संपत्ति 62 लाख 99 हजार 648 रुपये तो उनके पति के पास तीन करोड़ 35 लाख 77 हजार 896 रुपये है। पति के पास भुनेश्वर में अलग-अलग स्थानों पर कुल नौ प्लाट है। पति के पास भुन्नेश्वर में व्यापारिक प्रतिष्ठान भी है। इस तरह, उनके पति के पास कुल छह करोड़ 93 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। साथ ही उनके पति ने 4 करोड़ 80 लाख रुपये तीन बैंकों से लोन है। उनकी आय को श्रोत जहां वेतन है। वहीं, उनके पति की आय का जरिए चिकित्सा और व्यापार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed