फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dozens of bikes found from a scrap shop in Chak Ghasitanath

चक घसीटानाथ में कबाड़ी की दुकान से मिली दर्जनों बाइक

Sun, 17 Jul 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Dozens of bikes found from a scrap shop in Chak Ghasitanath
बरईपार के चक घसीटा नाथ से बरामद बाइको के अलग अलग पार्ट। संवाद - फोटो : JAUNPUR
बरईपार। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के बरईपार बाजार चक घसीटा नाथ धाम मंदिर के बगल एक कबाड़ी की दुकान से दर्जन भर बाइक बरामद हुई है। सभी बाइक के पार्ट को अलग-अलग करके कबाड़ी ने रखा था।
विज्ञापन

अवनीश यादव पुत्र राम अकबाल यादव निवासी ग्राम चकताला थाना मडि़याहूं और शिव कुमार पटेल पुत्र ओम प्रकाश पटेल निवासी संतोषपुर थाना मडि़याहूं दोनों अजोशी महावीर धाम थाना सिकरारा में 14 जुलाई को दर्शन करने आए थे। वहीं से दोनों की बाइक गायब हो गई थी। इसकी सीसीटीवी फुटेज के साथ पीडि़तों ने सिकरारा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज कराने के बाद पुलिस तो हाथ पर हाथ रखकर बैठ गई। लेकिन भुक्तभोगी अवनीश यादव और शिव कुमार यादव दिन-रात अपनी बाइक खोजते रहे। इन लोगों को भनक लगी कि बरईपार में किसी कबाड़ी की दुकान पर कुछ बाइक को काटा गया हैं। तस्दीक करने के बाद दोनों लोग एक आरोपी को भी उसके घर से पकड़ लिया। आरोपी को पकड़कर सिकरारा पुलिस को सौंपा और पुलिस को साथ लेकर बरईपार स्थित कबाड़ी की दुकान पर पहुंच गए। जब कबाड़ी की दुकान की जांच की गई तो वहां से दर्जनभर बाइक के इंजन और पार्ट अलग-अलग अवस्था में मिले। इतनी बड़ी मात्रा में बाइकों को देखकर लोग हैरान रह गए। सिकरारा एसओ विवेक तिवारी और मछलीशहर कोतवाली के सब इंस्पेक्टर अखिलेश यादव मौके पर पूरी फोर्स के साथ आए। ट्रैक्टर ट्राली में भरकर बाइकों के सारे कलपुर्जे जो अलग-अलग थे इकट्ठा करके सिकरारा थाने ले गए। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। देखना है कि और कितने मामलों की परत खोल पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed