{"_id":"5e8cb67e8ebc3e6fd3101896","slug":"dowry-murder-case-against-five-including-her-husband-jaunpur-news-vns51944132","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति समेत पांच के खिलाफ दहेज हत्या का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति समेत पांच के खिलाफ दहेज हत्या का केस
विज्ञापन

रेलवे पटरी पर मिली थी विवाहिता की लाश
संवाद न्यूज एजेंसी
करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जंगीपुर खुर्द गांव के निकट रेलवे पटरी पर मिली विवाहिती का लाश के मामले में सरायख्वाजा थाने की पुलिस ने पति समेत पांच के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मृतका के पिता बच्चूलाल प्रजापति निवासी सोंधी खेतासराय की तहरीर पर की है।
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बहादीपुर गांव निवासी अवधेश कुमार की पत्नी प्रिया की लाश सोमवार को सुबह घर से दूर जंगीपुर खुर्द गांव के पास रेलवे पटरी पर मिली थी। ससुराल वालों का कहना है कि प्रिया सुबह घर से बाहर शौच के लिए निकली थी लेकिन देर तक वह नहीं लौटी तो खोजबीन की जा रही थी। उसी दौरान पता चला कि उसका शव रेलवे पटरी पर मिला है। प्रिया के पिता बच्चूलाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि ससुराल के लोग बेटी को दहेज के लिए अक्सर प्रताड़ित किया करते थे। जिसे लेकर वह हमेशा तनाव में रहती थी। उनकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति अवधेश, देवर विपिन, मनीष , ननद मनु और सास के खिलाफ दहेजहत्या का केस दर्ज किया है।