फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dowry harassment case filed against four including husband

Jaunpur News: पति सहित चार पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

Thu, 18 Jul 2024 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Dowry harassment case filed against four including husband
बदलापुर कोतवाली में बुधवार को क्षेत्र की एक विवाहिता के पिता ने अपने दामाद सहित चार ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इन चार ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

तेजीबाजार थाना क्षेत्र के नरी गांव निवासी रामसकल ने बदलापुर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया। कहा कि 2012 में पुत्री आराधना का विवाह हरिकेश पुत्र सूर्यनाथ निवासी हंकारपुर थाना व तहसील बदलापुर के साथ किया था। तभी से पति हरिकेश, देवर रामू, राज व सास हीरावती पुत्री आराधना से आए दिन दहेज की मांग करते थे और मारते पीटते थे। इस बाबत कई बार पंचायत भी हो चुकी है, इसके बावजूद 13 जुलाई की रात पुत्री आराधना से दहेज की मांग करते हुए मार-पीटकर कमरे में बंद कर दिया गया और जलाकर मारने तक की धमकी दी गई। ऐसे में पिता ने मेडिकल परीक्षण कराते हुए कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष रोहित मिश्रा ने पीड़ित विवाहिता के पिता की तहरीर पर पति दो देवर और सास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed