फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dowry harassment case against nine people including husband

Jaunpur News: पति समेत नौ लोगों पर दहेज उत्पीड़न का केस

Wed, 28 Aug 2024 03:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
Dowry harassment case against nine people including husband
जौनपुर-थानागद्दी। दो थाना क्षेत्रों में दहेज को लेकर पति समेत नौ लोगों के खिलाफ के पुलिस ने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

खुटहन थाना क्षेत्र के राउतपुर रामनगर गांव में दहेज के लिए विवाहिता का मानसिक उत्पीड़न व मारपीट कर घर से निकाले जाने के मामले में पुलिस ने पति समेत चार पर मुकदमा दर्ज किया। तेजीबाजार के गैरी खुर्द गांव निवासी नरेंद्र यादव ने अपनी पुत्री सरिता का विवाह दो वर्ष पूर्व राउतपुर रामनगर गांव के राधेश्याम यादव के पुत्र सूरज से किया था। शादी के बाद दो माह तक सब कुछ ठीक रहा। उसके बाद उसे दहेज को लेकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। उसका 11 माह का पुत्र भी है। विवाहिता ने यह भी आरोप लगाया कि उसके ससुर उस पर गंदी नजर भी रखते हैं। करीब एक माह पूर्व उसे सास मंजू देवी, ससुर, पति व ननद कोमल ने मारपीट कर घर से निकाल दिया था। तब से वह मायके में ही रह रही है। थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्जकर मामले की छानबीन की जा रही है।

थानागद्दी : केराकत कोतवाली क्षेत्र के बम्मावन गांव निवासी संध्या दीक्षित ने बताया कि उसकी शादी फरवरी 2023 में अभय मिश्र के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुरालीजन दहेज में दो लाख रुपये नकद व बुलेट की मांग को लेकर तरह प्रताड़ित करने लगे। तहरीर में पीड़िता ने बताया कि डेढ़ साल पहले पति अभय, ससुर विकला, सास मीरा व ननद ज्योति तथा जेठानी चंदा देवी दहेज ने की मांग करते हुए उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। थानाध्यक्ष केराकत संजय सिंह ने बताया कि महिला थाने में पति सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed