फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Double murder: Six accused arrested in encounter, three shot in leg

दोहरा हत्याकांड: मुठभेड़ में छह आरोपी गिरफ्तार, तीन के पैर में लगी गोली

Wed, 29 Nov 2023 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Double murder: Six accused arrested in encounter, three shot in leg
जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र के खुटहन मोड़ के पास स्थित एक रेस्टूरेंट में मंगलवार की रात कुछ बरातियों को शराब पीने से मना करने पर दो सगे भाइयों की चाकू घोपकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी है। तीनों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपियों के पास से तीन तमंचा, खोखा, जिंदा कारतूस व एक चाकू भी बरामद किया गया।
विज्ञापन

दुर्गा मंदिर खेतासराय के पास अजय प्रजापति व अंकित प्रजापति निवासीगण वार्ड नंबर- 4 बभनौटी नगर पंचायत थाना खेतासराय रेस्टूरेंट चलाते थे। वहीं पर मंगलवार की रात बरातियों द्वारा विवाद किया गया। इसी विवाद में कुछ बदमाशों ने दोनों भाइयों को चाकू मार दिया। घायल दोनों भाइयों को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस मामले में रात में ही पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई। इसी बीच मनेछा मंदिर के पीछे पुलिस मुठभेड़ में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ के दौरान तीन आरोपियों को गोली लगी। गिरफ्तार सीओ शाहगंज शुभम तोंदी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मुकेश, नीशू बिंद, सतीश बिंद, विवेक बिंद, जगदीश उर्फ रामसिंह बिंद, अमरजीत सभी निवासी मनेछा शामिल हैं। इसमें मुकेश, नीशू और सतीश को गोली लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed