फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Door-to-door garbage will be collected again, will have to pay Rs 35 to 200

Jaunpur News: फिर से उठेगा डोर-टू-डोर कूड़ा, देने होंगे 35 से 200 रुपये

Wed, 21 Feb 2024 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Door-to-door garbage will be collected again, will have to pay Rs 35 to 200
जौनपुर। नगर पालिका परिषद जौनपुर के नागरिकों के लिए खुशखबरी है। जल्द ही फिर से घर-घर से कूड़ा उठना शुरू हो जाएगा। इसके लिए लोगों को 35 से 200 रुपये महीना देना होगा। नगर पालिका 29 फरवरी तक एजेंसी तय कर देगी। पूर्व में वाराणसी की संस्था कियाना सल्यूसन प्राइवेट लिमिटेड ने भुगतान न होने पर नवंबर से उठान रोक दिया था।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में तीन लाख से अधिक आबादी है, यहां पर भवनों की संख्या 39 हजार 447 हैं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत 39 वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाया जाना है। इसके तहत कार्यदायी संस्था को सूखे व गीले कूड़े को अलग संग्रह करके रखने की जानकारी देना, यूजर चार्ज कलेक्शन आदि करना होगा। इसके तहत वर्ष 2024-25 के लिए 20 फरवरी से 29 फरवरी तक टेंडर आमंत्रित किया गया है। कूड़ा उठान के बाद कार्यदायी संस्था को साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट पर ले जाकर रखना होगा। इसके लिए संस्था को वाहन व रिक्शा नगर पालिका की तरफ से दिए जाएंगे, लेकिन चालक व तेल कंपनी को स्वयं वहन करना होगा। नागरिकों की समस्या के लिए टोल फ्री नंबर रखना होगा। इसके अलावा घरेलू व व्यावसायिक भवनों से वसूली करके नगर पालिका के खाते में जमा करना होगा।
विज्ञापन

नवंबर से बंद है कूड़ा उठान
पूर्व में कियाना सल्यूसन प्राइवेट लिमिटेड संस्था की तरफ से कूड़ा उठान किया गया। जून से लेकर अक्तूबर तक संस्था ने कूड़े का उठान किया। इसके बाद संस्था ने काम करना बंद कर दिया। उसका कहना है कि 65 लाख रुपये बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवासीय भवनों से शुल्क वसूली की तय दरें ...
500 वर्ग फीट से कम 35 रुपये, 500 वर्ग फीट से दो हजार वर्ग फीट तक 75 रुपये, दो हजार वर्ग फीट से 2500 वर्ग फीट तक 100 रुपये, 2500 वर्ग फीट से पांच हजार वर्ग फीट तक 135 रुपये, पांच हजार वर्ग फीट से अधिक तक 200 रुपये कूड़ा उठान के लिए शुल्क वसूला जाएगा।
दुकानों से शुल्क वसूली की तय दरें :-
100 वर्ग फीट तक 50 रुपये, 100 वर्ग फीट से 200 वर्ग फीट तक 60 रुपये, 200 वर्ग फीट से 300 वर्ग फीट तक 100 रुपये, 301 वर्ग फीट से 500 वर्ग फीट तक 125 रुपये तक, 500 वर्ग फीट से अधिक 125 रुपये से अधिक शुल्क लिया जाएगा।

डोर टू डोर कूड़ा उठाने के लिए टेंडर आमंत्रित किया गया है। यह 29 फरवरी तक खोला जाएगा। कूड़ा उठान के लिए लोगों से 35 रुपये से 200 रुपये शुल्क वसूला जाएगा। जल्द नई व्यवस्था लागू हो जाएगी। - पवन कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद जौनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed