फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Doctors not found in Jan Arogya Fair, patients returned without treatment

Jaunpur News: जन आरोग्य मेले में नहीं मिले डॉक्टर, बिना इलाज के ही लौटे मरीज

Mon, 29 Jul 2024 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Doctors not found in Jan Arogya Fair, patients returned without treatment
जौनपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों को इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगाए जा रहा मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में इलाज के नाम पर केवल कोरम पूरा किया जा रहा है। डॉक्टरों की कमी के कारण फॉर्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन और वार्ड ब्वॉय मरीजों का इलाज कर रहे हैं। रविवार को जिले के 72 स्वास्थ्य केंद्रों पर मेले में अधिकतम स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टर नहीं मिले। मजबूरन मरीजों को वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

महराजगंज: पीएचसी लोहिंदा, पूरालाल, राजबाजार व गद्दोपुर में एक भी डॉक्टर नहीं रहा। पीएचसी लोहिंदा में एलटी भुवनेश्वर ने मरीजों का इलाज किया। मुन्नालाल (50) ने बताया कि सांस की परेशानी है जांच नहीं हो पाया। जांच के लिए सीएचसी बुलाया गया। द्रौपदी ने बताया कि एक हफ्ते से बुखार है। डॉक्टर नहीं मिलने के कारण इलाज नहीं हो पाया। पीएचसी गद्दोपुर में डॉ. आरपी निगम, पीएचसी पूरालाल में फॉर्मासिस्ट राकेश कुमार, पीएचसी राजाबाजार में एलटी अंगद सिंह ने मरीजों को दवा दी। अधीक्षक डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि डॉक्टरों की कमी के चलते इलाज में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन


गौराबादशाहपुर: पीएचसी बगथरी में 20 मरीजों का इलाज किया गया। डॉ. आरके यादव ने बताया कि नौ पुरुष, 8 महिलाओं और 3 बच्चे का इलाज और स्वास्थ्य जांच हुआ। डॉ. विनय कुमार, डॉ. सीपी पांडेय आदि उपस्थित रहे। पीएचसी बारी डॉ. अखिलेश सोनकर ने 12 लोगों के स्वास्थ्य की जांच हुई। पीएचसी बमैला में 23 मरीजों का इलाज डॉ. सुनील कुमार सरोज ने किया। मछलीशहर: पीएचसी जमालपुर में 17 मरीजों का इलाज हुआ। इलाज कर रहे डॉ. आरके यादव ने बताया कि बुखार,डायरिया और खुजली के पीड़ितों की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed