फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Doctors did not reach primary health center Bermaon, patients returned disappointed

Jaunpur News: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेरमांव पर नहीं पहुंचे डॉक्टर, निराश होकर लौटे मरीज

Mon, 05 Aug 2024 03:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
Doctors did not reach primary health center Bermaon, patients returned disappointed
जौनपुर। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को इलाज की सुविधा मुहैया कराने के लिए रविवार को स्वास्थ्य इकाईयों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। एक केंद्र पर तो इलाज के लिए डॉक्टर ही नहीं पहुंचे। मेले 85 मरीजों का इलाज किया गया।
विज्ञापन

सुजानगंज: क्षेत्र के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेरमांव केंद्र पर कोई चिकित्सक इलाज करने नहीं पहुंचा। शिकायतकर्ता मयंक सिंह ने बताया बेरमांव बाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर किसी डॉक्टर के नहीं पहुंचने पर मरीज वापस लौट गए। इसकी शिकायत सीएमओ से भी किया है।
विज्ञापन


महराजगंज: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन व स्टाफ नर्स के भरोसे ही 35 लोगों के स्वास्थ्य की जांच हुई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पूरालाल में फार्मासिस्ट राकेश कुमार,पीएचसी लोहिंदा में एलटी भुवनेश्वर ने इलाज किया। अधीक्षक डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि डॉक्टर और फार्मासिस्ट की कमी से दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मछलीशहर: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमालपुर में पीएचसी भवन का निर्माण नहीं होने के कारण आंगनवाड़ी के भवन में अस्पताल चलता है। यहां डॉक्टर की तैनाती तो हो गई है लेकिन भवन नहीं है। बुखार,डायरिया और खुजली के रोगी आ रहे हैं। स्वास्थ्य मेले में डॉक्टर आरके यादव, फार्मासिस्ट रायसाहब, धर्मेंद्र सिंह नेत्र सहायक एचके गौतम, एएनएम माला देवी और आशा बहुएं उपस्थित रहीं।

राजाबाजारः प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजाबाजार और पीएचसी गद्दोपुर में रविवार जन आरोग्य मेला का आयोजन हुआ जिसमें सभी 37 मरीजों का इलाज किया गया। राजाबाजार पीएचसी पर लगे आरोग्य मेले में एलटी अंगद सिंह और एलए रविन्द्र सिंह ने 16 मरीजों का इलाज किया जिसमें 12 पुरुष खसरा खुजली के और 4 महिलाएं सर्दी जुखाम बुखार पीड़ित पहुंची।




इसी तरह गद्दोपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर जन आरोग्य मेले में 21 मरीजो में 12 पुरूष 9 महिलाओ का इलाज स्टाफ नर्स हेमलता सिंह ने किया सभी मरीजो को निशुल्क दवा उपलब्ध कराई गयी साथ में वार्डव्याय शिवशार्जन मंगेश सिंह आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे !
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed