फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Doctor slapped patient, later called hostel students and got him beaten

Jaunpur News: डॉक्टर ने मरीज को जड़ा थप्पड़, बाद में हॉस्टल के छात्रों को बुलाकर पिटवाया

Wed, 17 Jul 2024 03:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Doctor slapped patient, later called hostel students and got him beaten
उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज) के डॉक्टर व छात्रों की गुंडागर्दी सामने आई है। मरीज को दिखाने आए एक युवक को ओपीडी में मौजूद दो डॉक्टर और एमबीबीएस के छात्रों ने पीट दिया। इसकी सीसीटीवी फुटेज भी रिकॉर्ड हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस और आसपास के लोग किसी तरह युवक को बचाकर बाहर ले गए। हालांकि पुलिस इस मामले पर कुछ कहने से बच रही है।
विज्ञापन


बता दें की उमानाथ सिंह स्वशासी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज) में मंगलवार की दोपहर ओपीडी के दौरान सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के भकुरा गांव के निवासी सुजीत अपनी मां को ऑर्थोपेडिक्स विभाग में रिपोर्ट लेकर दिखाने के लिए पहुंचे थे। कमीशन के खेल के चलते डॉक्टर ने दोबारा अपनी पसंदीदा जगह से रिपोर्ट निकलवाने के लिए कहा। इस पर युवक ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अभी यह रिपोर्ट मैं खुद अपने लैब से लेकर आया हूं। युवक और डॉक्टर में कहासुनी शुरू हो गई। तभी वहां मौजूद डॉ. रोहित ने युवक को एक थप्पड़ जड़ दिया। फिर दोनों में हाथापाई होने लगी। वहां मौजूद कई आउटसोर्सिंग के कर्मचारी भी युवक को पीटने लगे। तभी वहां पर मौजूद दूसरे डॉक्टर रतन ने एमबीबीएस के छात्रों को फोन करके ओपीडी में बुला लिया।
विज्ञापन

लगभग 50 की संख्या में पहुंचे एमबीबीएस के छात्र भी युवक को बेरहमी से पीटने लगे। ओपीडी परिसर में अफरा तफरी का माहौल हो गया। किसी तरह सुरक्षा कर्मियों ने युवक को बचाते हुए बाहर लाया। तभी इसकी सूचना किसी ने सरायख्वाजा थाने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। घटना के बाद प्राचार्य ने भी एमबीबीएस के छात्रों व डॉक्टर के ऊपर कोई कार्रवाई नहीं की है। घटना के बाद पहुंचे सीएमएस डॉक्टर जाफरी व ऑर्थोपेडिक्स के एचओडी डॉ. उमेश ने घटना की जानकारी ली। वहीं पुलिस भी इस मामले को दबाने का प्रयास कर रही है और कुछ कहने से बच रही है। प्राचार्य प्रो. शिवकुमार से संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed