फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Do not go out, now the school is looking at home

बाहर नहीं जाना, अब घर में ही लग रही पाठशाला

Mon, 04 May 2020 05:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 05:09 PM IST
विज्ञापन
Do not go out, now the school is looking at home
जौनपुर। लॉकडाउन के चलते विद्यालय बंद है तो क्या हुआ, घर में ही पाठशाला लग रही है। जी हां! दूरदर्शन के डीडी फ्री स्वयं प्रभा टीवी चैनल छात्रों के लिए आनलाइन क्लास का प्रसारण का शुभारंभ कर दिया है। रविवार को छोड़कर बाकी सभी दिन सुबह 11 बजे से एक बजे तक और शाम को साढ़े चार बजे से साढ़े छह बजे तक दो दो घंटे की क्लास इस चैनल पर चलेगी। इस आनलाइन क्लास का शुभारंभ शुक्रवार ो हुआ। पहले दिन की क्लास में शामिल छात्रों को सरकार की यह पहल खूब भा रही है। उनका कहना है कि गणित और विज्ञान विषय को बड़े ही सरल अंदाज में पढ़ाया जा रहा है। जिससे क्लास में उनका खूब मन भी लग रहा है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीणमणि त्रिपाठी ने बताया कि अब बच्चे घर मे ही बैठकर गणित और विज्ञान को रोचक तरीके से समझ सकेंगे । उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का प्रचार प्रसार न होने के कारण पहले और दूसरे दिन कम छात्र ही इससे जुड़ सके। बहुत से छात्रों को चैनल खोजने में ही दिक्कत हुई। उन्होंने बताया कि सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यो को इस चैनल का प्रचार प्रसार करने को कहा गया है । यह कार्यक्रम दूरदर्शन के स्वयं प्रभा डी डी फ्री डिश 119 पर, डिश टी वी 941 पर तथा जिओ ऐप के स्वयप्रभा 22 चैनल पर रविवार को छोडकर प्रतिदिन सुबह 11 बजे से 1 बजे तक तथा शाम 4 .30 से 6. 30 बजे तक रोज प्रसारित किया जाएगा । यह प्रसारण मोबाइल पर ऑनलाइन भी उपलब्ध है ।
विज्ञापन

छात्रों ने कहा, समय से पूरा होगा कोर्स
जौनपुर। स्वयं प्रभा डीडी चैल पर शुरू हुए आनलाइन क्लास के पहले दिन कक्षा 10 और 12 में रसायन विज्ञान और गणित का लेक्चर हुआ । इस क्लास में शामिल छात्रों ने अमरउजाला से अपना अनुभव साझा किया। राजकीय हाईस्कूल पसेवा के कक्षा 10 के छात्र रोहित ने बताया कि अभीतक तो लग रहा था कि इस सत्र में कोर्स पूरा नहीं हो सकेगा लेकिन चैनल पर चल रही क्लास काफी रोचक है। अनुभवी शिक्षक विषय को बड़े ही रोचक अंदाज में पढ़ा रहे हैं। इसी क्लास की प्रियंका और खुशबू का कहना है कि ने बताया कि चैनल के माध्यम से विज्ञान तथा गणित जैसे विषय खूब समझ मे आ रही है। सुखराम मेमोरियल वगथरी की कक्षा 12 की छात्रा शिखा मौर्या और विवेक कुमार ने बताया कि रसायन विज्ञान और गणित का लेक्चर जिस हिसाब से चल रहा है उससे यकीन हो गया कि हमारा कोर्स समय से पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed