फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Do not be negligent in distributing medical kits: DM

मेडिकल किट वितरण में न बरतें लापरवाही : डीएम

Thu, 27 May 2021 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Do not be negligent in distributing medical kits: DM
डीएम मनीष कुमार वर्मा और एसपी राजकरन नय्यर ने विकास खंड सुईथाकला के ग्राम पंचायत रुधौली का निरीक्षण किया। निगरानी समिति की उपस्थिति में 10 आरटी-पीसीआर और 17 एंटीजन टेस्ट किए गए। इसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई।
विज्ञापन

डीएम ने मंगलवार की जांच में पॉजिटिव मिले तीन मरीजों को होम आइसोलेशन में रहने का निर्देश दिया। उन्हें कोरोना किट वितरण करने को कहा गया है। गांव में साफ-सफाई की व्यवस्था पर ध्यान देने के लिए ग्राम प्रधान को निर्देश दिया। डीएम ने पीएचसी अरसिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कोरोना किट के वितरण की जानकारी ली। अस्पताल के चिकित्सकों को निर्देश दिया कि कोरोना के लक्षण दिखते ही मरीजों को दवा का वितरण किया जाए। ग्राम पंचायत अधिकारी को निर्देशित किया कि प्रधान, कोटेदार के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों का टीकाकरण कराया जाए। डीपीआरओ संतोष कुमार को निर्देश दिया कि साफ - सफाई व सैनिटाइजेशन कराएं। सीओ अंकित कुमार, तहसीलदार अभिषेक राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed