फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   DM suspended the sweeper

सफाईकर्मी को डीएम ने किया निलंबित

Tue, 07 Jan 2020 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
DM suspended the sweeper
41- करंजाकला क्षेत्र के प्रेमापुर गांव में सरकारी याजनाओं की जानकारी ग्रामीणों से लेते डीएम दिनेश - फोटो : JAUNPUR
ग्रामीण बोले: नहीं आता सफाईकर्मी, डीएम ने किया निलंबित
विज्ञापन

फोटो-
---
- डीएम ने करंजाकला ब्लाक के प्रेमापुर गांव का किया औचक निरीक्षण
- कोटे की दुकान का लाइसेंस निरस्त करने और शिक्षिका का वेतन काटने के भी निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। डीएम दिनेश कुमार सिंह सोमवार को करंजाकला ब्लाक के प्रेमापुर गांव का औचक निरीक्षण किया। ग्रामीणों से शासन की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान साफ-सफाई में खामियों व गांव से अनुपस्थित रहने की शिकायत पर डीएम ने सफाईकर्मी को निलंबित कर दिया। उन्होंने करंजाकला ब्लाक का भी निरीक्षण किया।

डीएम सबसे पहले प्रेमापुर गांव पहुंचे। ग्रामीणों से प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, राशन की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि सफाईकर्मी गांव में नहीं आता। सफाई कार्य भी ठप है। इस पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने सफाईकर्मी रमेश चंद्र मौर्य को तत्काल निलंबित करने का निर्देश दिया। ग्रामीणों ने कोटे की दुकान से अधिक मूल्य पर राशन-तेल दिए जाने की भी शिकायत की। डीएम ने कोटे की दुकान का लाइसेंस निरस्त करने के लिए डीएसओ को निर्देशित किया। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि शौचालय का प्रयोग करें। स्वच्छता में सहयोग दें। पतंग उड़ा रहे बच्चों के अभिभावकों से नौनिहालों को स्कूल भेजने के लिए कहा। गांव के अभिनव प्राथमिक विद्यालय में कायाकल्प के तहत किए गए कार्य को देख नाराजगी जताई। बोर्ड की साइज बढ़ाने और एलईडी बल्ब लगाने के निर्देश दिए। अध्यापिका शबा खातून के अनुपस्थित होने पर वेतन काटने का निर्देश दिया। ग्रामीणों की शिकायत पर लेखपाल से भी स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश एसडीएम को दिया। इसके बाद डीएम करंजाकला ब्लाक पहुंचे। वार रूम में फर्श टूटी होने पर नाराजगी जताई। परिसर में इटंरलाकिंग और हरी घास लगाकर साफ-सुथरा रखने का निर्देश दिया। बीडीओ को निर्देश दिया कि 15 जनवरी तक सामूहिक विवाह के आवेदनों को ठीक करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed