फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   DM-SP raid in jail, CCTV cameras found closed

जेल में डीएम-एसपी का छापा, सीसीटीवी कैमरे मिले बंद

Sat, 31 Jul 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
DM-SP raid in jail, CCTV cameras found closed
जिला कारागार में शनिवार की रात डीएम-एसपी ने छापा मारा। भारी फोर्स के साथ पहुंचे अधिकारियों को देख हड़कंप मच गया। दोनों अधिकारियों ने जेल के प्रत्येक बैरक की तलाशी ली। करीब एक घंटे तक चली जांच के दौरान जेल में कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली लेकिन सीसीटीवी कैमरे बंद मिले। जिसे अविलंब चालू कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा और पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी शाम करीब सात बजे जिला जेल पहुंचे। उनके साथ लाइन बाजार थानाध्यक्ष रमेश यादव, शहर कोतवाल संजीव कुमार मिश्रा, क्राइम ब्रांच के अलावा काफी पुलिस के जवान भी थे। करीब 8 बजे तक चली कार्रवाई के दौरान डीएम-एसपी और सीओ सदर जितेंद्र कुमार दुबे ने एक-एक बैरक की तलाशी ली। इस दौरान बंदियों और कैदियों से बात उनकी समस्याओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को जेल में कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। उन्होंने जेल अधिकारियों से बंदियों व कैदियों की संख्या की जानकारी ली। निरीक्षण में शामिल अधिकारियों के मुताबिक सीसीटीवी कैमरे बंद मिले। डीएम का कहना था कि निरीक्षण के दौरान जेल में कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। हालांकि सीसीटीवी कैमरे बंद मिले। जिसे अविलंब चालू कराने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed