फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   DM sought clarification from the Registrar Kanungo

डीएम ने रजिस्टार कानूनगो से मांगा स्पष्टीकरण

Tue, 30 Dec 2014 11:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Tue, 30 Dec 2014 11:15 PM IST
विज्ञापन
DM sought clarification from the Registrar Kanungo
 डीएम सुहास एलवाई ने मंगलवार को तहसीलदार न्यायिक कार्यालय का निरीक्षण किया। कार्य में अनियमितता पाए जाने पर रजिस्टार कानूनगो मोहम्मद जमील से स्पष्टीकरण मांगा। उन्होंने कहा कि अविवादित वरासत में  समय से नाम दर्ज कराया जाए। ताकि वरासत दर्ज कराने के लिए किसी को परेशानी न उठानी पड़े। उन्होंने गौराबादशाहपुर के कुकरहा गांव में पट्टे की जांच कर तहसीलदार को रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन


 
डीएम सुहास एलवाई ने निरीक्षण के दौरान पत्रावलियों के निस्तारण और वरासत दर्ज कराने, मिसिलबंद बैनामा की फाइल, गार्ड की फाइल, पेंशन आडिट आपत्ति, कृषि पट्टा, गोसवारा, रेकार्ड रूम आदि का निरीक्षण किया। गौराबादशाहपुर के कुकरहा गांव में पट्टे की जांच कर तहसीलदार को रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


 डीएम ने सीआरओ कार्यालय में विद्युत, वाणिज्य कर, बैंक स्टांप, आदि के बकाएदारों की सूची तैयार कराने का निर्देश दिया। सेवा पुस्तिका का अंकन न होने पर नाराजगी जताई। इस मामले की जांच करने का निर्देश एडीएम को दिया। एसडीएम कार्यालय का भी निरीक्षण किया। इससे पहले तहसीलदार कार्यालय में एसडीएम ज्ञानेंद्र सिंह, तहसीलदार के एन तिवारी, तहसीलदार न्यायिक रामसूरत मौर्य, नायब तहसीलदार रमेश श्रीवास्तव ने बुके देकर डीएम का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed