फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   DM reprimanded for the shortcomings found during public hearing

Jaunpur News: जनसुनवाई के दौरान मिली खामियों पर डीएम ने लगाई फटकार

Sun, 08 Sep 2024 01:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
DM reprimanded for the shortcomings found during public hearing
जौनपुर। जिले के विभिन्न सभी तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर अफसरों ने शिकायतें सुनीं। इस दौरान शाहगंज में डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने सुनवाई के दौरान खामियां मिलने पर मातहतों को फटकार लगाई। वहीं अन्य तहसीलों में एडीएम व एसडीएम की अध्यक्षता में सुनवाई हुई।
विज्ञापन

शाहगंज : तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की ओर से 131 प्रार्थना पत्र दिए गए जिसमें से महज 15 का निस्तारण हुआ। समाधान दिवस पर सर्वाधिक मामले जमीन विवाद से संबंधित थे। शेष प्रार्थना पत्रों का निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंपकर जल्द से जल्द निस्तारण कराने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन


तहसील दिवस पर अतरडीहा गांव निवासी रंजना देवी ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि प्रधान द्वारा मकान के दीवार से सटाकर रास्ता निकाल जा रहा है। विरोध करने पर जबरन निकालने की धमकी दी जा रही है। इस बात को डीएम ने संज्ञान में लेकर बीडीओ सुइथा को फटकार लगाते हुए मौके पर जाकर निस्तारण का निर्देश दिया। भाजपा मंडल अध्यक्ष अरसिया के भीम सिंह ने डीएम से कहा कि तहसील दिवस व थाना दिवस पर सिर्फ प्रार्थना पत्र लेकर खानापूर्ति की जाती है। फरियादियों को न्याय नहीं मिलता। भांदी डीहवां निवासी अमरजीत पुत्र संपत ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर यह आरोप लगाया की भू-माफिया द्वारा जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। इसके अलावा अंगुली गांव निवासी रमाशंकर ने भूमि संबंधित शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मछलीशहर : तहसील के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस में 161 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें से पांच का ही मौके पर निस्तारण किया गया। अध्यक्षता सीआरओ गणेश प्रसाद ने की। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुमार सौरभ ने भी फरियादियों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण किया। इस मौके पर तहसीलदार संतोष कुमार, नायब तहसीलदार महेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

बदलापुर : तहसील सभागार में एसडीएम संतबीर सिंह की अध्यक्षता में 57 जरूरतमंदों ने समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र दिया। मौके पर छह का निस्तारण हुआ। शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को निस्तारण के लिए भेज दिया गया।


मड़ियाहूं : तहसील परिसर स्थित सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन एसडीएम कुणाल गौरव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस दौरान कुल 56 प्रार्थना पत्र में से छह का निस्तारण किया गया। इस मौके पर प्रभारी तहसीलदार सत्येंद्र कुमार मौर्य, नायब तहसीलदार संदीप कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed