{"_id":"6307627072e2e555092c48b8","slug":"dm-manish-kumar-verma-became-angry-after-seeing-mess-in-jaunpur-district-hospital","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: जिला अस्पताल में गंदगी देख भड़के डीएम, सुपरवाइजर को पड़ी फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: जिला अस्पताल में गंदगी देख भड़के डीएम, सुपरवाइजर को पड़ी फटकार
Thu, 25 Aug 2022 05:22 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 25 Aug 2022 05:22 PM IST
सार
जौनपुर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने गुरुवार को गुरुवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान परिसर में गंदगी देख जिलाधिकारी ने सफाई सुपरवाइजर फटकार लगाई।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में जौनपुर डीएम मनीष कुमार वर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर जिला चिकित्सालय का जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने गुरुवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान परिसर में गंदगी मिलने पर उन्होने नाराजगी जताई। कहा कि अस्पताल को स्वच्छ रखने में यदि कहीं से कोई लापरवाही करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सफाई सुपरवाइजर को फटकारा। 1500 की क्षमता वाले ब्लड बैंक में महज 37 यूनिट ब्लड होने पर उन्होने चिंता जताई।
विज्ञापन
दोपहर में जिलाधिकारी अचानक जब जिला अस्पताल पहुंचे तो स्वास्थ्य कर्मियों में हलचल मच गई। इमरजेंसी वार्ड, एनआरसी वार्ड, डेंगू वार्ड, ब्लड बैंक, जेरियाट्रिक वार्ड का विधिवत निरीक्षण किया। डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज हरीश शर्मा से बात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा। डीएम ने सीएमएस डॉ. एके शर्मा को निर्देश दिया कि नियमित जांच करते हुए अच्छे से इलाज होनी चाहिए।
विज्ञापन
इमरजेंसी वार्ड में समोपुर की नाजरीन, चौकिया के अभिषेक साहू और डायरिया मरीज सुमन देवी से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली। ब्लड बैंक के निरीक्षण के दौरान उपलब्ध ब्लड यूनिट की संख्या की जानकारी ली। बताया गया कि 1500 यूनिट ब्लड की क्षमता है और 37 यूनिट ही उपलब्ध है। इसपर जिलाधिकारी ने सीएमएस को निर्देशित किया कि सरकारी विभागों, सामाजिक संस्थाओं से समन्वय कर कैंप लगाते हुए ब्लड यूनिट की संख्या बढ़ाएं।
विज्ञापन
खराब एंबुलेंस को तत्काल हटाएं
जौनपुर डीएम मनीष कुमार वर्मा अस्पताल में भर्ती मरीजों से की बात
- फोटो : अमर उजाला
परिसर में खराब एंबुलेंस को तत्काल हटाने के लिए कहा। अस्पताल में गंदगी देख कर नाराजगी व्यक्त की। सफाई सुपरवाइजर को फटकार लगाते हुए तत्काल सफाई कराए जाने के निर्देश दिए। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद जौनपुर को नियमित रूप से फॉगिंग कराने के लिए कहा।