फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   DM is angry over Musahars not getting housing, reprimanded SDM

Jaunpur News: मुुसहरों को आवास न मिलने पर डीएम नाराज, एसडीएम को लगाई फटकार

Sun, 20 Jul 2025 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
DM is angry over Musahars not getting housing, reprimanded SDM
जौनपुर। समस्याओं के निस्तारण के लिए शनिवार को सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विभागों से कुल 634 प्रार्थना पत्र आएं। मौके पर केवल 58 का निस्तारण किया गया। मुुसहरों के आवास नहीं मिलने पर जिलाधिकारी ने एसडीएम को फटकार लगाई। मड़ियाहूं: डीएम डा. दिनेश चंद्र और एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 156 आवेदन में से केवल 19 का निस्तारण किया गया। रामपुर सकरा गांव के अरविंद बनवासी,बानीडीह के प्रेम शंकर बनवासी, सीठूपुर गांव के खरपतू बनवासी व रसूलहा के मैनेजर बनवासी कोटीगांव नेवादा गांव के छोटई बनवासी सहित लगभग 24 मुसहरों ने डीएम को शिकायती पत्र दिया। लेखपाल व राजस्व निरीक्षक को फटकार लगाया। बीडीओ को निर्देश दिया कि रविवार को कैंप लगाकर पात्र मुसहरों को मौके पर पट्टा, पेंशन ,आवास, राशन कार्ड आदि सुविधाएं मुहैया कराएं। मछलीशहर: ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुमार सौरभ की अध्यक्षता में तहसील सभागार में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। कुल 122 शिकायतें आईं। किसी शिकायत का निस्तारण मौके पर नहीं हो सका है।
विज्ञापन

बदलापुर: तहसील सभागार में एसडीएम योगिता सिंह की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 62 प्रार्थना पत्र दिया। मौके पर छह प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कर दिया गया। केराकत: ब्लॉक सभागार में एसडीएम शैलेंद्र की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 210 शिकायती प्रार्थना पत्र आए। 22 मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया। 188 प्रकरणों को आवश्यक जांच और कार्रवाई के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को सौंप दिया। शाहगंज: संपूर्ण समाधान दिवस एसडीएम कुणाल गौरव की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कुल 84 प्रार्थना पत्र पड़े। मौके पर 11 का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed