फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   DM inspected medical shops, said - keep Corona medical kit at every store

डीएम ने किया दवा की दुकानों का निरीक्षण, कहा - हर दुकान पर जरूर रखें कोरोना मेडिकल किट

Fri, 14 May 2021 10:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
DM inspected medical shops, said - keep Corona medical kit at every store
जौनपुर। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने एसपी राजकरन नय्यर के साथ शहर के कई इलाकों के साथ शाहगंज और खेतासराय नगर का निरीक्षण किया। कोविड की जांच बढ़ाने के साथ होम आइसोलेशन में रहने वालों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मेडिकल स्टोर संचालकों को कोविड किट तैयार कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

शहर के मछलीशहर पड़ाव स्थित दवा के दुकानदारों को निर्देशित किया कि अपनी दुकान पर कोरोना किट तैयार कर रखें। अगर कोई लक्षण वाला व्यक्ति आता है तो उन्हें किट देते हुए उचित सलाह भी दें। सभी दुकानदारों को दुकान में थर्मल स्कैनर, सैनिटाइजर रखने के निर्देश दिए। शहर में सफाई एवं सैनिटाइजेशन का भी निरीक्षण किया। शाहगंज के ग्राम पंचायत खुदौली का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आशा, आंगनबाड़ी एवं आरआरटी के जरिए कोरोना टेस्टिंग का कार्य किया जा रहा था। 23 लोग होम आइसोलेशन में रह रहे हैं। खेतासराय बाजार नालियों में गंदगी देखकर नाराजगी जताई। ईओ को दो दिन में सफाई करा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। एसडीएम शाहगंज राजेश कुमार को निर्देश दिया कि कर्फ्यू का पालन कराएं। पीएचसी सोंधी के निरीक्षण में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी रमेश चंद्र को निर्देशित किया कि 45 वर्ष से ऊपर के लोगों का अधिक से अधिक संख्या में वैक्सीनेशन कराएं। ऐसे व्यक्ति जिन्हें कोरोना की दूसरी डोज लगनी है, सूची निकाल कर एक दिन पूर्व ही उन्हें सूचित कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed