फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   DM got angry for not giving wheelchair to a handicapped, reprimanded District Handicapped Welfare Officer

Jaunpur News: दिव्यांग को व्हीलचेयर न देने पर भड़के डीएम, जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी को फटकारा

Sun, 06 Jul 2025 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
DM got angry for not giving wheelchair to a handicapped, reprimanded District Handicapped Welfare Officer
जौनपुर। जिले में शनिवार को सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम डॉ.दिनेशचंद्र व एसपी डा.कौस्तुभ कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सुनवाई हुई। इस दौरान दिव्यांग को व्हील चेयर न दिए जाने पर डीएम भड़क गए और उन्होंने जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी दिव्या शुक्ला को बुलाकर कड़ी नाराजगी जाहिर की। इस दौरान सभी छह तहसीलों में 822 प्रार्थना पत्र पड़े, जिसमें से 56 का निस्तारण किया गया।प्रेक्षागृह में कलेक्ट्रेट सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें सदर तहसील में 110 प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें से 7 का मौके पर निस्तारण हुआ। डीएम डॉ.दिनेश चंद्र व एसपी डा.कौस्तुभ कुमार आए हुए फरियादियों के प्रार्थना पत्र को लेकर उनकी समस्याओं को सुन रहे थे। इसी दौरान सिकरारा थाना क्षेत्र के गोनापार गांव के एक दिव्यांग बैजनाथ को उसके परिवार का एक युवक गोद में उठाकर किसी तरह डीएम के पास लेकर पहुंचा। दिव्यांग बैजनाथ को देखते ही डीएम ने उससे पूछा कि क्या आप को विभाग द्वारा व्हील चेयर नहीं दिया गया, जिस पर उसने बताया कि अभी तक नहीं मिला है। इसी बात पर डीएम भड़क गए और माइक लेकर जिला महिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी दिव्या शुक्ला को बुला लिया और उन पर कड़ी नाराजगी जताई। कहा कि इस दिव्यांग का डिटेल लेकर जल्द एक व्हील चेयर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व विभाग संबंधित मामलों में आख्या को विवेकपूर्ण व न्यायोचित ढंग से निस्तारित किया जाए। डीएम ने आदेश दिया कि कोई भी राजस्व निरीक्षक 30 से कम पथरगड्डी करेगा तो उसका वेतन रोक दिया जाएगा। एसपी ने भी थाना प्रभारियों को बुलवाकर शिकायतों के समाधान का आदेश दिया। इस दौरान सीडीओ ध्रुव खाड़िया, सीएमओ डॉ.लक्ष्मी सिंह, सीओ सिटी देवेश सिंह, सीओ सदर परमानंद कुशवाहा, तहसीलदार सदर सौरभ कुमार, नायब तहसीलदार महेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed