फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   DM found all the flaws in the inspection of Ashram system school

आश्रम पद्धति विद्यालय के निरीक्षण में मिली डीएम को तमाम खामियां

Sat, 23 Jul 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
DM found all the flaws in the inspection of Ashram system school
सिरकोनी के गयासपुर में बने राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंचे डीएम - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा गयासपुर में बने राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय और ट्रामा सेंटर हौज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पाया कि विद्यालय में कुल 172 बच्चे नामांकित है, लेकिन मौके पर केवल 17 बच्चे उपस्थित रहे। जबकि विद्यालय में पढ़ाई बंद मिली। समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार सिंह के द्वारा बताया गया कि खाने का टेंडर नहीं हो पाने की वजह से बच्चे नहीं आ रहे हैं, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया गया कि जल्द से जल्द भोजन का टेंडर करा कर सुचारू रूप से पठन-पाठन शुरू कराएं।
विज्ञापन

आश्रम पद्धति के विद्यालय में कुल 21 के सापेक्ष 03 शिक्षक नियुक्त हैं, जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि पत्राचार कर रिक्त पद भरने की कार्यवाही की जाए। उन्होंने परिसर में कर्मचारियों के लिए आवास निर्माण कार्य के संबंध में जानकारी ली और पाया कि निर्माण कार्य की गति बहुत धीमी है, जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित निर्माण संस्था को नोटिस देने के निर्देश जिलाधिकारी के द्वारा दिए गए। विद्यालय के आसपास झाडि़यां उगी हुई पाई गई जिसे तत्काल सफाई कराए जाने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिए गए। जिलाधिकारी के द्वारा छात्रावास, शौचालय सहित विभिन्न कक्षों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए कहा कि विद्यालय में सभी प्रकार की व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त की जाए। भविष्य में किसी भी प्रकार की शिकायत न मिलने पाए। वहीं, ट्रामा सेंटर हौज के निरीक्षण के दौरान एक चिकित्सक अनुपस्थित मिले, जिनकी जांच कराकर उचित कार्यवाही करने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि ट्रामा सेंटर में बने ऑपरेशन थिएटर को सक्रिय किया जाए। सिटी टेक्नीशियन अभिषेक कुमार पटेल के द्वारा बताया गया कि ट्रामा सेंटर पर प्रतिदिन 40 से 45 मरीजों का सिटी स्कैन किया जाता है। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि सीएमएस के व्हाट्सएप पर भी प्रतिदिन सूचना दी जाए कि कितने मरीज जिला अस्पताल से रेफर होकर ट्रामा सेंटर में सिटी स्कैन कराने आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed