फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   DM appealed to the devotees going to Mahakumbh to return home

Jaunpur News: डीएम ने महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं से की घर वापसी की अपील

Thu, 30 Jan 2025 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
DM appealed to the devotees going to Mahakumbh to return home
मुंगराबादशाहपुर। प्रयागराज हादसे के बाद मुंगराबादशाहपुर तक पहुंची रोडवेज बसों और निजी वाहनों को वापस किया गया। ईटहरा, सतहरिया सीमा सील कर दिया गया। जौनपुर के जिलाधिकारी स्वयं मुंगराबादशाहपुर पहुंचे और लोगों से घर वापसी की अपील की।
विज्ञापन

प्रयागराज जाने वाले सभी मार्ग प्रतिबंधित हैं। सतहरिया व ईटहरा में ही बसें रोक दी गईं। 24 घंटे तक कोई भी वाहन प्रयागराज सीमा में प्रवेश नहीं कर सकता है। पुलिस प्रशासन ने सख्त पहरा लगाया है। इससे ईटहरा सीमा पर जाम की स्थिति रही। श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों से रूबरू होना पड़ा है। शासन से आदेश आते ही डीएम दिनेश चंद्र ने 24 घंटों के लिए महाकुंभ में जाने वाले वाहनों को जो जहां है वहीं पर रोकने का आदेश दे दिया है। जिलाधिकारी तत्काल मुंगराबादशाहपुर पहुंचे। उन्होंने खुद कमान संभाली और रुके हुए लोगों को समझाने लगे। इसके बाद माइक हाथ में लिया और विनम्रता पूर्वक श्रद्धालुओं से घर वापसी की अपील की। इसे लेकर श्रद्धालुओं ने उनकी तारीफ की। लोगाें का कहना है कि प्रशासन का यह फैसला सराहनीय है। हमें भले रही सीमा पर रोका गया है लेकिन कम से कम हम लोग सुरक्षित तो हैं। सीमा पर हर प्रकार की सुविधाएं हैं।
विज्ञापन

केस 1-नेपाल बार्डर के पास महराजगंज के रहनी वाली सुधा, सुमित, दुर्गा देवी,मनोहर,लालती, अंकिता, मुकुल,गोरा देवी,बसंती कुमारी अपने वाहनों से थे सुबह 7 बजे वह लोग सतहरिया पहुंचे थे। वाहनों को रोककर उन्हें वापस जाने के लिए कहा गया। या 24 घंटे बाद अगले आदेश का इंतजार करें। फिलहाल उनके साथ तीन बच्चे भी थे इसलिए वह लौटना ही मुनासिब समझे।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस 2-नेपाल के रहने वाले दीनानाथ शाह रात को 10 बजे सतहरिया पहुंचे तो वहीं पर आराम करने के लिए रुक गये। रात 12 बजे प्रयागराज में काफी भीड़ होने से प्रशासन ने उन्हें रोक दिया था। रात दो बजे भगदड़ मची तो प्रशासन ने पूरी तरह से सीमा सील कर दिया। इससे परिवार आगे नहीं जा सका। कुछ देर तक समस्या हुई लेकिन प्रशासन और पुलिस के सहयोग से बाद में माहौल सामान्य हुआ।


श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे स्थानीय लोग-मुंगराबादशाहपुर की सीमा पर फंसे लोगाें के सहयोग में राजनीतिक व समाज सेवा से जुड़े लोग खुलकर आगे आए और सहयोग किया। ब्लाॅक प्रमुख सत्येन्द्र सिंह ने करीब दो हजार भोजन का पैकेट बंटवाया। व्यापार मंडल अध्यक्ष आलोक गुप्ता ने श्रद्धालुओं के लिए बिस्कुट व पानी की व्यवस्था की। भाजपा नेता राहुल दूबे व विनय सिंह पिंटू द्वारा दोपहर को भोजन कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed