{"_id":"62d99d47ff03fb60d77d024f","slug":"dm-angry-on-decreasing-number-of-students-instructions-to-increase-the-number-jaunpur-news-vns665238320","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों संख्या कम होने पर डीएम खफा, संख्या बढ़ाने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों संख्या कम होने पर डीएम खफा, संख्या बढ़ाने का निर्देश
विज्ञापन
सिकरारा। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बृहस्पतिवार को प्राथमिक विद्यालय पांडेपुर एवं हसनपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में महज 71 बच्चे ही पंजीकृत मिले। जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए बच्चों की संख्या और बढ़ाने के लिए प्रधानाध्यापक संतोष सिंह को निर्देश निर्देशित किया। विद्यालय में साफ-सफाई एवं परिसर में सामान बिखरे हुए पाए जाने पर नाराजगी जाहिर की। डीएम ने बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पटेल को निर्देश दिया कि सभी विद्यालयों में अभियान चलाकर साफ-सफाई कराएं।
उन्होंने स्कूल परिसर में किनारे- किनारे इंटरलॉकिंग लगाने और बीच में छोटा सा खेल का मैदान बनाए जाने के लिए भी निर्देश दिया। उप जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि गांव वालों से समन्वय कर स्कूल के संपर्क मार्ग को बनवाना सुनिश्चित करें। सभी अध्यापकों को निर्देशित किया कि सभी विषयों की 01-01 किताबें विद्यालयों में अवश्य रखें। साथ ही पढ़ाई में कमजोर बच्चों के लिए सभी अध्यापक आधा घंटा अलग से दें। इंग्लिश मीडियम विद्यालय हसनपुर के निरीक्षण के दौरान अध्यापकों को निर्देशित किया कि बच्चों से एक्टिविटी बेस्ड पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दिया जाए। जिससे बच्चों को सीखने में आसानी हो और विषय उन्हें रोचक लगे। विद्यालय में रखे फायर यंत्र को अपडेट करने के निर्देश दिया। किचन की फर्श को ठीक कराने के लिए खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिया। इस दौरान सहायक अध्यापिका रन्नो दुबे ने एक्टिविटी के द्वारा बच्चों को कैसे पढ़ाया जाए इसकी जानकारी दी। अध्यापकों से कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। जिन्हें अभी से तैयार करने का पूरा प्रयास किया जाए। उन्हें छोटी- छोटी बातें जैसे हाथ धोना, नाखून काटना, माता-पिता एवं बड़ों को नमस्ते करना सिखाया जाए। इस अवसर पर सहायक अध्यापक राज कुंवर सिंह, मधुलिका यादव, कुसुम पांडेय, प्रधानाध्यापक रवि प्रकाश मिश्र, संगीता सिंह, सविता यादव, शिक्षा मित्र चंदन आदि उपस्थित रहे।