फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   DM and SP inspected the statue immersion site

डीएम और एसपी ने किया प्रतिमा विसर्जन स्थल का निरीक्षण

Tue, 08 Oct 2019 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
DM and SP inspected the statue immersion site
जौनपुर। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी और एसपी रविशंकर छवि ने सोमवार की शाम नखास स्थित गोमती नदी के सद्भावना पुल के निकट मूर्ति विसर्जन के लिए बने कुंड का निरीक्षण किया। विसर्जन के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था व्यवस्था में कहीं कोई परेशानी न हो इसके लिए मातहतों को एहतियात बरतने के निर्देश दिए। जिले के संवेदनशील इलाका खेता सराय में स्थापित दुर्गा पूजा पंडालों का भी उन्होंने निरीक्षण किया। डीएम और एसपी ने खेतासराय कस्बे में पैदल भ्रण किया। सबी पूजा समिति के लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन

शहर में पिछले कुछ वर्षों से गोपी घाट के पास नदी में कुंड बनाकर मूर्ति विसर्जित की जाती थी। लेकिन इस साल नदी का जलस्तर बढने के कारण विसर्जन कुंड भी नदी में समा गया है। लिहाजा सद्भावना पुल के बगल में अस्थाई कुंड बनाकर मूर्ति विसर्जन की तैयारी की गई है। आननफानन में जेसीबी मसीन से कुंड की खुदाई कर उसमें पानी भरा जा रहा है। जिला प्रशासन ने विसर्जन के सभी जरूरी इंतजाम पूरे करने का दावा किया है लेकिन मौके पर कई खामिया भी नजर आती हैं। विसर्जन के लिए जो कुंड बनाया गया है उसमें किसी सिंथेटिक लेयर का इस्तेमाल नहीं किया गया है। जबकि न्यायालय व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का निर्देश है कि मूर्ति विसर्जन के लिए बनाए गए कुंड में सिंथेटिक लेयर का इस्तेमाल किया जाए। क्योंकि मूर्तियों के पेंट में खतरनाक केमिकल का इस्तेमाल होता है। शहर क्षेत्र की मूर्तियों को विसर्जित करने के लिए गोमती नदी के किनारे जो कुंड बनाया गया है वह काफी छोटा भी है। जबकि यहां 150 मूर्तियों का विसर्जन होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed