फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Diwan suspended for beating shopkeeper for demanding cigarette money

सिगरेट का पैसा मांगने पर दुकानदार की पिटाई करने वाला दीवान निलंबित

Sat, 17 Sep 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Diwan suspended for beating shopkeeper for demanding cigarette money
खुटहन। वर्दी का रौब झाड़कर बृहस्पतिवार की शाम सिगरेट के पैसे के लिए दुकानदार की पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी ने दीवान को निलंबित कर दिया। दीवान सहित तीन लोगों पर इस मामले में मुकदमा भी दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पिलकिछा गांव निवासी बृजेश गुप्ता की खुटहन चौराहे के बगल में पान की दुकान है। थाने के दीवान व कंप्यूटर आपरेटर कमलापति आए दिन दुकान पर पहुंचकर वर्दी का रौब दिखाकर सिगरेट गुटखा लेकर बिना पैसा दिए चला जाता था। बृहस्पतिवार की शाम वह एक और सिपाही के साथ लेकर दुकान पर पहुंचा। सिगरेट पीने के बाद दुकानदार ने पैसा मांगा तो वह भड़क गया।
विज्ञापन

फोन करके शेरापट्टी गांव निवासी विशाल यादव बब्लू और उचवांडीह गांव निवासी अरविंद यादव को बुला लिया। चारों दुकानदार को पीटने लगे। बीचबचाव करने आए दुकानदार के पुत्र सुमित को भी लोहे की पाइप से पीटकर घायल कर दिया। किसी ने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल होने के बाद घटना के दूसरे दिन क्षेत्राधिकारी शाहगंज अंकित कुमार थाने पर पहुंचे और दीवान और उसके दो साथियों के पर मुकदमा दर्ज कराया। प्रभारी निरीक्षक केके चौबे ने बताया कि आरोपी दीवान को निलंबित भी कर दिया गया है। दूसरे सिपाही की भूमिका की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed