फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Divorced his wife got her misdeed by his brother the name of halala in jaunpur

Jaunpur News: पत्नी को दिया तलाक, हलाला के नाम पर भाई से कराया दुष्कर्म; आरोपी देवर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 30 May 2024 11:18 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 30 May 2024 11:18 PM IST
सार

Jaunpur News: पुलिस ने मुरसलीम को उर्दू बाजार से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अन्य छह लोगों की तलाश कर रही है। इस बाबत शहर कोतवाल मिथिलेश मिश्रा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर दुष्कर्म के आरोपी देवर को उर्दू बाजार चौराहे से गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
Divorced his wife got her misdeed by his brother the name of halala in jaunpur
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के उमर खां बड़ी मस्जिद निवासी पति का पत्नी को तलाक देने के बाद भाई से हलाला कराने का मामला प्रकाश में आया। इसके बाद भी स्वीकार न करने पर पीड़िता कोतवाली पहुंची तो बुधवार को कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म और मुस्लिम महिला विवाह अधिनियम का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी देवर को गुरुवार को उर्दू बाजार चौराहे से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।

विज्ञापन


आजमगढ़ के दीदारगंज थाना क्षेत्र एक गांव की महिला की शादी मुस्लिम रीति-रिवाज से अबू होरैरा उर्फ फैसल के साथ 24 अप्रैल, 2024 को हुई थी। शादी में विदाई के समय रहनुमा को उपहार स्वरूप सामान व नकदी दिया गया था। मायके से मिले हुए सामानों से ससुराल के लोग संतुष्ट नहीं थे। 
विज्ञापन


इससे नाराज ससुराल पक्ष के लोगों के दबाव में पति अबू होरैरा द्वारा दहेज न मिलने पर उसे तीन तलाक दे दिया। इस बात पर आसपास व रिश्तेदारों के समझाने के बाद भी ससुराल के लोग तरह-तरह से षड्यंत्र करके हलाला कराने का दबाव बनाने लगे। इसी बीच, ससुराल के लोगों ने साजिश करके देवर मुरसलीम से उसकी इच्छा के खिलाफ जबरदस्ती हलाला के नाम पर दुष्कर्म कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद भी ससुराल के लोगों ने स्वीकार नहीं किया। रोते-बिलखते यह महिला शहर कोतवाल मिथलेश कुमार मिश्रा से मिली। महिला की कहानी सुनकर शहर कोतवाल ने कड़ा रुख अपनाते हुए पति, सास चंदा, नंद शमा, जेठानी राबिया बानो, जेठ सद्दाम, देवर मुरसलीम समेत सात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं व मुस्लिम महिला विवाह अधिनियम 2020 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed