फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   District ranks second in Farmer Registry, 3.15 lakh farmers got registered

Jaunpur News: फार्मर रजिस्ट्री में जनपद दूसरे नंबर पर, 3.15 लाख किसानों ने करा लिया पंजीयन

Mon, 03 Feb 2025 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
District ranks second in Farmer Registry, 3.15 lakh farmers got registered
जौनपुर। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी कार्यों में से एक किसानों का फार्मर रजिस्ट्री तैयार करना है। जनपद फार्मर रजिस्ट्री के मामले में प्रदेश में दूसरे नंबर पर है। यहां पीएम किसान सम्मान निधि के 8.79 लाख लाभार्थी हैं। इनमें से अब तक 3.15 लाख किसानों की फार्मर रजिस्ट्री हो चुकी है। प्रदेश में फार्मर रजिस्ट्री में जौनपुर से आगे हरदोई है। इसके अलावा वाराणसी मंडल के अन्य जनपदों ने टॉप-10 में भी जगह नहीं बनाई। फार्मर रजिस्ट्री होने के बाद ही किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं का पारदर्शी तरीके से लाभार्थियों को लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन

पीएम किसान सम्मान निधि के जनपदवार आकड़े :-
जिला-पीएम किसान के लाभार्थी-फार्मर रजिस्ट्री
रामपुर-307005-146762
कौशांबी-237873-111548
गाजियाबाद-61000-25816
पीलीभीत-344191-144638
हरदोई-803829-335251
अंबेडकरनगर-461169-186512
अमरोहा-233638-85166
सरस्वती-211242-76957
जौनपुर-879300-315353
सहारनपुर-469-167763
इस तरह होती है फार्मर रजिस्ट्री :-
फार्मर रजिस्ट्री में किसान का आधार नंबर, खेत का रकबा नंबर, खसरा नंबर, मोबाइल नंबर आदि का विवरण दर्ज किया जाएगा। पूरा विवरण दर्ज होने के बाद किसानों को एक यूनिक नंबर जारी होगा। इस नंबर के जरिए ही संबंधित किसान का पूरा विवरण देखा जा सकेगा। रजिस्ट्री का कार्य पूर्ण होने के बाद किसान कार्ड बनाया जाएगा। कार्ड से मिलने वाले नंबर के जरिए ही पीएम सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं का लाभ किसानों को दिया जाएगा। किसान कार्ड फार्मर रजिस्ट्री के लिए जिले के हर राजस्व गांव में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कृषि, पंचायत व राजस्व विभाग के दो कर्मचारी रहेंगे।
विज्ञापन

जनपद फार्मर रजिस्ट्री में किसानों की संख्या व रजिस्ट्रेशन के आधार पर दूसरे नंबर पर है। इसके लिए कृ़षि विभाग के साथ ब्लाॅकों को भी लक्ष्य दिया गया है। सहज जनसेवा केंद्र पर भी फार्मर रजिस्ट्री का पंजीयन हो रहा है। फार्मर रजिस्ट्री प्रशासन की प्राथमिकता में है।-डॉ.दिनेशचंद्र, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed