फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   District Planning Committee meeting will be held after two years, five projects will get wings

Jaunpur News: दो साल बाद होगी जिला योजना समिति की बैठक, पांच परियोजनाओं को लगेंगे पंख

Sat, 08 Feb 2025 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
District Planning Committee meeting will be held after two years, five projects will get wings
जौनपुर। जिले में दो साल जिला योजना समिति की बैठक नहीं होने से कई बड़े विकास कार्यों के प्रस्ताव फाइलों में दबे हैं। अब शासन ने बैठक की स्वीकृति दे दी है। इससे पांच बड़ी परियोजनाओं के निर्माण को गति मिलेगी। जल्द ही प्रभारी मंत्री एके शर्मा की अध्यक्षता में बैठक होगी।
विज्ञापन

जिला योजना समिति की बैठक दो साल पहले 2022 में हुई थी। जिले के प्रभारी मंत्री ही बैठक की अध्यक्षता करते हैं। इसके लिए प्रभारी मंत्री कैबिनेट मंत्री एके शर्मा से उनका समय मांगा गया है, उनके समय देने के बाद प्रस्तावित बैठक की तिथि रख दी जाएगी। इसमें सत्ता व विपक्ष के दो सांसद, एक राज्यसभा सांसद, सभी नौ विधायक, एक एमएलसी हिस्सा लेंगे। जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी द्वारा सभी विभागों की तरफ से आए प्रस्तावों को पढ़कर सुनाया जाएगा। इसमें पंचायतों व जनप्रतिनिधियों द्वारा संस्तुत ग्रामीण सड़कों का निर्माण व पूर्व में स्वीकृत अधूरी सड़कों के निर्माण के बजट की भी व्यवस्था की जाएगी। इसमें चिकित्सा, शिक्षा, सड़क, विकास से जुड़े विभिन्न विभागों में व्याप्त गड़बड़ियों व रुके हुए विकास कार्यों का भी मुद्दा उठाया जाता है।
विज्ञापन

जिले के इन विकास कार्यों के निर्माण को मिलेगी गति :-
- मेडिकल कॉलेज का निर्माण।
- सीवर लाइन का कार्य।
- जल जीवन मिशन का कार्य।
- ओवरब्रिज का नहीं शुरू हो सका काम।
- कुल्हनामऊ का बंद पड़ा साॅलिडवेस्ट मैनेजमेंट प्लांट।
जिला योजना समिति की बैठक के लिए शासन स्तर से मंजूरी मिल गई है। बैठक प्रस्तावित है। इसके लिए जिले के प्रभारी मंत्री एके शर्मा को पत्र भेजकर समय लिया जा रहा है। उनकी तारीख तय होने के बाद जिले के सभी सत्ता पक्ष व विपक्ष के जनप्रतिनिधियों को पत्र भेजकर बैठक के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसको 31 मार्च के पहले ही करा लिया जाना है। - अरुण कुमार यादव, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed