फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   District Panchayat will get CC road and culvert constructed

Jaunpur News: जिला पंचायत कराएगा सीसी रोड व पुलिया का निर्माण

Wed, 29 Nov 2023 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
District Panchayat will get CC road and culvert constructed
जौनपुर। उत्तर प्रदेश क्षेत्र समिति व जिला परिषद निर्माण कार्य के तहत जिला पंचायत सीसी व पुलिया का निर्माण कराएगा। इसके तहत 23 लाख की लागत से काम कराया जाएगा। इसमें दो सीसी रोड व दो पुलिया का निर्माण कराया जाएगा। इसके निर्माण के लिए प्रारंभिक प्रक्रिया(टेंडर) किया गया था लेकिन निर्धारित आवेदन न आने से पुन: कराया जाएगा।
विज्ञापन

इसके तहत शाहगंज सोंधी ब्लाक के बड़ागांव बाजार के लिंक पिच रोड से मोहदीसराय जमुनिया के पास माइनर पर सीसी रोड व पुलिया बनाया जाना है। यह 14.31 लाख की लागत से बनेगा। मुफ्तीगंज ब्लाक के बिजईपुर में 8.14 लाख की लागत से सीसी रोड बनाया जाएगा। इसी तरह सदर तहसील के वाजिदपुर तिराहा में नाला के ऊपर पुलिया का निर्माण 64 हजार रुपये कराया जाएगा।
विज्ञापन

इन सभी कार्यों को तीन माह के अंदर पूर्ण करना है। इसके लिए 16 नवंबर तक प्रारंभिक प्रक्रिया(टेंडर) मांगी गई थी, जिसमें सभी पर न्यूनतम तीन निविदा आने चाहिए थे, ऐसा न होने पर इसके लिए पुन: 14 दिसंबर तक प्रारंभिक प्रक्रिया(टेंडर) शुरू की जाएगी। जिससे विकास कार्यों को जल्द पूरा किया जा सके। इस बाबत अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत जेपी मौर्या ने बताया कि इन तीन जगहों पर दो सीसी रोड व दो पुलिया निर्माण कराया जाना है। इस पर नियमत: तीन निविदा आनी चाहिए, ऐसा न होने पर पुन: आमंत्रित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed