{"_id":"69f7a15184e40e73bc0ec30b","slug":"district-panchayat-member-and-8-others-arrested-for-sheltering-grooms-killers-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-154467-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: दूल्हे के हत्यारोपियों को शरण देने पर जिला पंचायत सदस्य समेत 8 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: दूल्हे के हत्यारोपियों को शरण देने पर जिला पंचायत सदस्य समेत 8 गिरफ्तार
खेतासराय (जौनपुर)। दूल्हे आजाद बिंद (25) की सरेराह गोली मारकर हत्या के मामले में नामजद 25-25 हजार रुपये के इनामी आरोपियों प्रदीप बिंद, रवि यादव और भोले राजभर को शरण देने और उन्हें भगाने में मदद करने वाले जिला पंचायत सदस्य शोले राजभर सहित आठ आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। आठों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। एसपी कुंवर अनुपम सिंह के मुताबिक सोंगर गांव मोड़ के कब्रिस्तान के पास आरोपियों को शरण दी गई थी। पुलिस की जांच से पता चला कि दूल्हे की हत्या के बाद आरोपी आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र के चिकसावा निवासी प्रदीप बिंद, खेतासराय थाने के सोंधी निवासी रवि यादव और सरायख्वाजा थानाक्षेत्र के जपटापुर निवासी भोले राजभर ने मददगारों से संपर्क साधा। एकजुट होकर मनेछा निवासी रामजीत बिंद, यूनुसपुर निवासी आदित्य गौतम, सोंधी निवासी कमलेश यादव, तरसावां निवासी गुलशन राजभर, साहिल राजभर, सचिन राजभर, जपटापुर निवासी जिला पंचायत सदस्य शोले राजभर और संदहां निवासी बृजमोहन बिंद का नाम सामने आया। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ हत्यारोपियों को शरण देने, उन्हें बचाने, सरकारी काम में बाधा डालने, अपराध के लिए उकसाने, झूठी जानकारी प्रस्तुत करने, जांच में सहयोग न करने, गलत जानकारी से जांच प्रभावित करने सहित अन्य मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की पांच टीमें गठित की गई हैं। जल्द खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।