जौनपुर। सीनियर पुरुष कुश्ती खिलाड़ियों का जनपदीय चयन परीक्षण 22 जनवरी को सुबह 10 बजे से इंदिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में किया जाएगा। खेल विभाग एवं कुश्ती संघ के समन्वय से प्रदेश स्तरीय खेल समन्वय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जनपद स्तर पर चयनित कुश्ती खिलाड़ी ही 23 जनवरी को वाराणसी के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा में सुबह 10 बजे मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। मंडल स्तरीय चयन ट्रायल्स के बाद मंडलीय टीम का गठन किया जाएगा। चयनित टीम का आयोजन 28 से 30 जनवरी तक स्पोर्ट्स स्टेडियम मुरादाबाद में आयोजित प्रदेश स्तरीय खेल समन्वय सीनियर पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह ने बताया कि मंडल स्तरीय टीम ही प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। इच्छुक खिलाड़ी जन्म प्रमाण एवं निवास प्रमाण पत्र के साथ, हाईस्कूल अंक पत्र व एक पासपोर्ट साइज फोटो की छायाप्रति लेकर जनपदीय चयन परीक्षण में प्रतिभाग कर सकते हैं। चयन परीक्षण में प्रतिभाग के लिए खिलाड़ी की जन्म तिथि 2008 से पूर्व की होनी चाहिए। सीनियर पुरुष कुश्ती फ्री-स्टाइल का निर्धारित भार वर्ग 57, 61, 65, 70, 74, 79, 86, 92, 97, 125 किलो एवं ग्रीको रोमन में भार वर्ग 55, 60, 63, 67, 72, 77, 82, 87, 97 व 130 किलो होना चाहिए। खिलाड़ी चयन में भाग ले सकते हैं।