फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   District hospital fire in OT

जिला अस्पताल की ओटी में लगी आग 

Tue, 27 Sep 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Tue, 27 Sep 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
District hospital fire in OT
जिला अस्पताल के आपरेशन थिएटर में आग लगने से जला सामान। 
जिला अस्पताल के आपरेशन थियेटर में सोमवार को शार्ट सर्किट से मानीटर में आग लग गई। आग लगने के बाद अफरातफरी मच गई। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम और फायर ब्रिगेड को दी। थोड़ी देर में फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और कर्मचारियों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन


आग लगने से कई मशीनें जल गईं और खिड़कियों के शीशे फूट गए। सुबह जिला अस्पताल के दूसरी मंजिल पर स्थित आपरेशन थियेटर (ओटी) में वार्ड ब्वाय और स्वीपर साफ सफाई कर रहे थे। वहीं अस्पताल कर्मचारी आपरेशन की तैयारियों में जुटे हुए थे। तकरीबन सवा नौ बजे अचानक शार्ट सर्किट हुई और मानीटर में आग लग गई।
विज्ञापन


आग लगते ही अफरातफरी मच गई। कर्मचारियों के शोर करने पर मरीजों के तीमारदार और अन्य कर्मचारी आ गए और आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। जैसे ही वार्डों में और ओपीडी में आग लगने की खबर मिली तो मरीज बेड छोड़कर भागने लगे। चारो तरफ अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सूचना पर पुलिस भी मय फोर्स पहुंच गई। आस पास मोहल्ले के लोग और दूकानदार भी आ गए। फायरब्रिगेड की गाड़ी ने लोगों के सहयोग से थोड़ी देर में ही  आग पर काबू पा लिया। तबजाकर लोगों ने राहत की सांस ली। खास बात यह है कि ओटी में दो छोटा और एक बड़ा आक्सीजन का सिलेंडर रखा था।


आग की लपटें सिलेंडर तक पहुंचने लगी थी। सिलेंडर में आग पकड़ी उससे पहले ही आग बुझा लिया गया। उधर, ओटी में आग लगने  से आपरेशन सोमवार को नहीं हो सका। ईसीजी मशीन, पंखा , बल्ब, मानीटर, वायरिंग बोर्ड जलकर राख हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed