फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   district head of jamat kept in temporary jail in jonpur dies

जौनपुर में अस्थायी जेल में रखे गए जमात के जिला प्रमुख की मौत

Wed, 06 May 2020 08:55 AM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: विचित्र सिंह Updated Wed, 06 May 2020 08:55 AM IST
विज्ञापन
district head of jamat kept in temporary jail in jonpur dies
तबीयत बिगड़ने पर भेजे गए थे जिला अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला।

अस्थायी जेल में रखे गए जिले के जमात प्रमुख(65) का मंगलवार की रात इंतकाल हो गया। तब्लीगी मरकज से लौटे बांग्लादेशी नागरिकों को शरण दिलाने और उनकी जानकारी छिपाने के आरोप में उन पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया था।

विज्ञापन

शहर के फिरोसेपुर निवासी प्रमुख को दो अप्रैल को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद से वह क्वारंटीन सेंटर और फिर अस्थायी  जेल में रखे गए थे। एक सप्ताह पूर्व तबीयत खराब होने पर उनको जिला अस्पताल लाया गया था, जहां से बीएचयू रेफर कर दिया गया था। हालत में सुधार होने पर दोबारा अस्थायी जेल में रख दिया गया था।
विज्ञापन


 
मंगलवार की रात करीब डेढ़ बजे उनकी तबीयत फिर खराब हो गई। आनन-फानन में जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। एसडीएम सदर व अस्थायी  जेल के अधीक्षक नीतीश कुमार सिंह ने बताया कि जेल में रखे गए बंदी की तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। उन्हें हार्ट की बीमारी थी। पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उपचार के बाद अस्थायी  जेल में ही रखे गए थे ठीक हुए तीन कोरोना मरीज
जमात में आने वाले उनसे संपर्क के बाद ही अन्यत्र जाते थे। 29 मार्च को लाल दरवाजा क्षेत्र से पकड़े गए 14 बांग्लादेशी समेत 16 जमातियों को बड़ी मस्जिद से निकालकर लाल दरवाजा क्षेत्र के एक मकान में शरण दिलाने का उन पर आरोप था। इन्हीं 16 में से 2 जमातियों में कोरोना की पुष्टि होने पर वाराणसी भेज दिया गया।

उपचार के बाद स्वस्थ होने पर उन्हें जौनपुर लाने के बाद अस्थायी  जेल में शिफ्ट किया गया था। बदलापुर के वार्ड नंबर 8 से पकड़े गए पुरानी दिल्ली निवासी कोरोना संक्रमित जमाती को भी वाराणसी में उपचार के बाद ठीक होने पर इसी जेल में रखा गया था। उनके साथ रहे जमात प्रमुख की मौत से लोग सहम गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed