फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dispute while eating together became the reason for the murder

साथ में खाने के दौरान हुआ विवाद बना हत्या का कारण

Sun, 21 Nov 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Dispute while eating together became the reason for the murder
मीरगंज। मीरगंज गांव में बुधवार रात हुई हत्या के तीसरे दिन पुलिस हत्यारों तक पहुंच गई। हालांकि गिरफ्तार आरोपियों का नाम अभी नहीं खोल रही है। पुलिस सोमवार को मामले का खुलासा करने की तैयारी में है। रविवार को एएसपी ग्रामीण शैलेंद्र सिंह थाने पर आए और हिरासत में लिए गए कुछ आरोपियों से पूछताछ की। पूछताछ से यह बात सामने आया कि हत्यारोपी से मृतक से काफी करीबी थी। वे एक-दूसरे को पूर्व से ही जानते थे। चर्चा है कि खाना खाने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद आरोपी ने वारदात को अंजाम दे दिया था।
विज्ञापन

बुधवार रात भदोही जनपद निवासी चालक सुरेश कुमार गौतम की मीरपुर गांव में सिर कूं चकर हत्या कर दी गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस व फारेन्सिक टीम ने घटना स्थल से सबूत इकट्ठा किया था। खोजी कुत्ता भी चक्कर लगा कर मुसहर बस्ती तक पहुंचा था। भीम आर्मी के दबाव के कारण पुलिस उसी दिन आरोपियों की धर पकड़ में जुट गई थी। कुछ लोगों से अलग-अलग पूछताछ की गई थी। जिससे पुलिस को सफलता भी मिली । शनिवार को पुलिस आरोपियों को पकड़ कर पूछताछ में जुटी है। रविवार को एएसपी ग्रामीण भी मौके पर पहुंच कर आरोपियों से पूछताछ किए। पुलिस हत्या का कारण व हत्यारों के बारे में कुछ नहीं बता रही है। लेकिन, पुलिस जो संकेत मिल रहे हैं उसके आधार पर हत्या में दो लोगों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने तीन लोगों को उठाई थी, लेकिन एक घटना के समय मौके पर नहीं होने की बात सामने आ रही है। घटना का कारण खाने के दौरान हुआ विवाद मारपीट व हत्या का कारण माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस घटना के खुलासा के काफी नजदीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed