फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dispute over father land registration ongoing for three days one brother shoots himself in jaunpur

गैंगस्टर ने खुद को मारी गोली: पिता की जमीन की लेकर भाई से था विवाद, पहले मचाया हंगामा; फिर उठाया आत्मघाती कदम

Sun, 11 Oct 2026 08:01 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 11 Oct 2026 08:01 AM IST
सार

बदलापुर क्षेत्र के बरौली गांव में पिता की जमीन की रजिस्ट्री को लेकर तीन दिन से चल रहे विवाद के बीच शनिवार रात एक भाई ने खुद को गोली मार ली। पेट में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट समेत पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। अस्पताल में उसकी हालत स्थिर बताई गई है।

विज्ञापन
Dispute over father land registration ongoing for three days one brother shoots himself in jaunpur
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

जौनपुर में बदलापुर थाना क्षेत्र के बरौली गांव में शनिवार रात पिता की जमीन की रजिस्ट्री को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। पेट में गोली लगने से वह घायल हो गया। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बरौली निवासी संदीप सिंह उर्फ पोद्दार (45) का अपने सगे भाई सुधांशु सिंह से जमीन की रजिस्ट्री को लेकर विवाद चल रहा था। बताया गया कि पिता की ओर से जमीन किसी अन्य व्यक्ति के नाम रजिस्ट्री कराए जाने को लेकर दोनों भाइयों के बीच पिछले तीन दिनों से कहासुनी हो रही थी।
विज्ञापन


शनिवार रात करीब 7:30 बजे संदीप ने कथित तौर पर शराब के नशे में घर पर हंगामा किया। इसी दौरान उसने अवैध असलहे से अपने पेट में गोली मार ली। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले गए। पुलिस के मुताबिक, उसकी हालत स्थिर है। मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

गैंगस्टर एक्ट समेत पांच मामले दर्ज
पुलिस की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, संदीप के खिलाफ जौनपुर के सुजानगंज, महाराजगंज और सिंगरामऊ थानों में वर्ष 2016 में पांच आपराधिक मामले दर्ज किए गए थे। इनमें गैंगस्टर एक्ट, लूट और चोरी का सामान रखने समेत अन्य धाराओं से संबंधित मामले शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed