फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dispute for 5 rupees at juice corner, scuffle with outpost incharge

Jaunpur News: जूस कार्नर पर 5 रुपये के लिए विवाद, चौकी इंचार्ज के साथ हाथापाई

Sat, 05 Apr 2025 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Dispute for 5 rupees at juice corner, scuffle with outpost incharge
सिरकोनी। जफराबाद कस्बा के पूर्वी चौराहे पर बृहस्पतिवार की रात जूस कार्नर पर पांच रुपये के लिए दो वर्गों के लोगों में विवाद हो गया। इस दौरान चौकी इंचार्ज से धक्कामुक्की और हाथापाई भी हुई। पुलिस ने दोनों वर्गों के चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। देर रात हुए विवाद के बाद सक्रिय हुई पुलिस शुक्रवार को दिन भर गश्त पर रही। शेखवाड़ा मोहल्ले के सूलेमानी चौराहे पर मखदूमपुर गांव निवासी राजेंद्र जायसवाल के बेटे अनित की फल और जूस कार्नर की दुकान है। बृहस्पतिवार की रात 9 बजे चकमहमूद मोहल्ला निवासी अली जूस पीने के लिए अनित की दुकान पर गए थे। दुकानदार ने जूस का रेट 30 रुपये बताया। युवक ने जूस का 25 रुपये देने की बात कही। इसको लेकर अली और अनितत के बीच विवाद के बाद हाथापाई और गाली गलौज हो गई। देखते ही देखते मामला दो वर्गों का हो गया। दोनों पक्षों से लोग मौके पर पहुंच गए। मामला बढ़ता देख किसी ने थाने पर सूचना दे दी। इमलो तिराहे पर मौजूद चौकी इंचार्ज मनोज राय जब मौके पर पहुंचे तो बाहर से आए लोग बाइक से भाग गए। वहीं कुछ लोगों को जब चौकी इंचार्ज ने समझाना चाहा तो लोगों ने उन्हें गाली देते हुए धक्का दे दिया। इस दौरान थोड़ी हाथापाई भी हुई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव भी मय फोर्स पहुंच गए। मौके से चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान भी एक पक्ष की पुलिस से झड़प हुई। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव ने बताया कि आशीष जायसवाल, अनित जायसवाल, जुल्फेकार व गुड्डू का शांति भंग में चालान कर दिया गया है। गिरफ्तारी के बाद से पूरे क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस गश्त कर रही है।
विज्ञापन

देर रात सीओ सिटी ने कस्बे में पैदल गश्त कर किया निरीक्षण
जफराबाद कस्बे में हुए विवाद के बाद शुक्रवार की देर शाम सीओ सिटी देवेश सिंह ने मय फोर्स पैदल गश्त किया। उन्होंने बताया कि सुरक्षा को देखते हुए क्षेत्र में गश्त बढ़ाई गई है। अब कोई विवाद न हो इसके लिए पूरी एहतियात बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed