फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Disposal of objections completed, will be issued on the order of the court

आपत्तियों का निस्तारण पूरा, कोर्ट के आदेश पर होगा जारी

Sat, 13 Mar 2021 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Disposal of objections completed, will be issued on the order of the court
जौनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आरक्षण पर आई आपत्तियों का निस्तारण जिला स्तरीय समिति ने पूरा कर लिया है। हालांकि यह सूची अब कोर्ट के आदेश के बाद ही जारी की जाएगी। दो गांवों के आरक्षण में बदलाव की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

जिले में 1740 ग्राम प्रधान पद, 21544 ग्राम पंचायत सदस्य, 2027 बीडीसी व 83 जिला पंचायत सदस्य सहित 21 ब्लाक प्रमुख पदों के लिए आरक्षण का कार्य जिला स्तर पर हुआ था। इस आरक्षण सूची का प्रकाशन भी तीन मार्च को कर दिया था। इस पर 1341 आपत्तियां आई हैं। इसका निस्तारण कर 15 मार्च को सूची जारी की जानी है। इससे पहले ही कोर्ट की ओर से आरक्षण प्रक्रिया पर रोक लगाने से सब कवायद ठप हो गई है। समिति ने आपत्तियों का निस्तारण पूरा कर लिया है। अब इसे कोर्ट के आदेश के बाद ही जारी किया जाएगा। डीपीआरओ संतोष कुमार का कहना था कि आपत्तियों का निसतारण हो चुका था। सिर्फ आरक्षण सूची में संशोधन कर प्रकाशन बाकी है, जिसे रोक दिया गया है। अब कोर्ट का फैसला आने के बाद ही कुछ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed