फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Disilluminato dozen villages

दर्जन भर गांवों में बत्ती गुल

Fri, 10 Jun 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Fri, 10 Jun 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
Disilluminato dozen villages
सिरकोनी के कबूलपुर में गुरुवार को बिजली आपूर्ति के  लिए प्रदर्शन करते लोग। 
विद्युत उपकेंद्र शिवपुर में स्थापित जगदीशपुर फीडर न चलने से क्षेत्र के दर्जनभर से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। विद्युत आपूर्ति बाधित होने से गुस्साए लोगों ने गुरुवार को कबूलपुर बाजार में प्रदर्शन किया। लोगों ने चेतावनी दी कि 24 घंटे के भीतर  आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो लोग सड़क पर उतरेंगे। 
विज्ञापन


जगदीशपुर फीडर  बुधवार की शाम अचानक जल गया। इससे संबंधित इलाकों की आपूर्ति बाधित हो गई। जगदीशपुर फीडर से जगदीशपुर, शिवपुर, सकोई, बीवीपुर, सिंगुलपुर, मोथहा, कल्याणपुर, खर्चन पुर, जलालुद्दीन पुर, हूसेपुर, गयासपुर, नेहरूनगर, नत्थनपुर समेत दर्जन भर गांवों की आपूर्ति बाधित हो गई है।
विज्ञापन


इन इलाकों में अल्पसंख्यक समुदाय के लोग भी काफी संख्या में रहते हैं। रमजान के महीने में अल्पसंख्यकों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत सुबह सहरी के वक्त होती है। इस समस्या से आजिज आए लोगों दर्जनों की संख्या में कबूलपुर बाजार पहुंचे जहां विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी
विज्ञापन
विज्ञापन


की और अघोषित बिजली कटौती को तत्काल बंद करने की मांग की। कहा कि  आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। प्रशासन को लोगों की प्रदर्शन करने वालों में लल्लू जायसवाल, ललन जायसवाल, अरविंद यादव, बहादुर यादव, साहिल श्रीवास्तव, दिनेश, कल्लू शर्मा संजय यादव, हिसामुद्दीन, जमाल आदि           मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed