फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Disease written in code on OPD register, order given in the meeting

Jaunpur News: ओपीडी रजिस्टर पर कोड में लिखे बीमाारी, बैठक में दिया फरमान

Wed, 11 Oct 2023 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Disease written in code on OPD register, order given in the meeting
जौनपुर। सीबीएचआई (सेंट्रल ब्यूरो हेल्थ इंटेलीजेंस) लखनऊ की टीम ने बुधवार को जिला अस्पताल व एक सीएचसी का निरीक्षण किया। प्रशिक्षण, रिर्पोटिंग आदि की जानकारी ली। साथ ही ओपीडी रजिस्टर पर बीमारियों को कोड में अंकित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कुछ चिकित्सकों के साथ कर्मचारियों को लखनऊ भेजकर प्रशिक्षण दिलाने की बात कहीं। उपनिदेशक स्वास्थ्य दीक्षा सचदेवा और सांख्यिकी अधिकारी अभिषेक सिंह की टीम बुधवार सबसे पहले सीएमओ कार्यालय पहुंचीं। सीएमओ डा.लक्ष्मी सिंह से सीएचसी और पीएचसी के बारे में जानकारी लेने के बाद सीधे जिला अस्पताल पहुंच गई। यहां सीएमएम डा. केके राय के साथ बैठ कर ओपीडी रजिस्टर की जांच की। ओपीडी रजिस्टर मरीज की बीमारी का जिक्र नहीं किया गया था। जिस पर उपनिदेशक ने बीमारी का नाम कोड में अंकित करने का निर्देश दिया। जुलाई से दिसंबर तक का ओपीडी रजिस्टर को देखा। उन्होंने कहा कि यदि मरीज की बीमारी का जिक्र रजिस्टर में रहेगा तो यह पता लगाना आसान होगा कि किस बीमारी के मरीज अधिक आ रहे हैं। साथ ही मरीज के बारे में कभी भी जानकारी दी जा सकेगी। सीएमएस से कुछ चिकित्सकों और स्टाफ को लखनऊ भेजकर प्रशिक्षण कराने की बात भी उन्होंने कही। इसके बाद वह जिले के चिकित्सकीय टीम के साथ सीएचसी मुफ्तीगंज पहुंच गईं। वहां सीएचसी की ओर से भेजे गए डाटा आदि का मिलान किया। वहां तैनात अधीक्षक से इलाज की सुविधा आदि की जानकारी ली। इस मौके पर जिला की स्वास्थ्य टीम के डा.संतोष जायसवाल, डा.जियाउल हक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed