फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Discipline builds a great personality: Prof. Vandana

अनुशासन से होता है श्रेष्ठ व्यक्तित्व का निर्माण : प्रो. वंदना

Wed, 05 Aug 2026 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Discipline builds a great personality: Prof. Vandana
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के दत्तोपंत ठेंगड़ी विधि संस्थान में आयोजित तीन दिवसीय
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के दत्तोपंत ठेंगड़ी विधि संस्थान में बीए एलएलबी (ऑनर्स) प्रथम सेमेस्टर के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए आयोजित तीन दिवसीय इंडक्शन प्रोग्राम का शुभारंभ हुआ। कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि अनुशासन से ही श्रेष्ठ व्यक्तित्व का निर्माण होता है। इनडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि अनुशासन ही विद्यार्थी जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। अनुशासित विद्यार्थी ही अपने ज्ञान, व्यक्तित्व और चरित्र का समुचित विकास कर समाज एवं राष्ट्र निर्माण में प्रभावी भूमिका निभा सकता है। विधि शिक्षा केवल कानून का अध्ययन नहीं, बल्कि न्याय, नैतिकता और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति संवेदनशील नागरिक बनने की प्रक्रिया है। संस्थान में आयोजित प्रथम तकनीकी सत्र में डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर ने साइबर सुरक्षा विषय पर व्याख्यान देते हुए विद्यार्थियों को डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों से सावधान रहने की सलाह दी। द्वितीय सत्र में हैप्पीनेस एवं मेडिटेशन कार्यक्रम के तहत आनंद राय ने योग, मेडिटेशन तथा प्रेरणादायक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास, मानसिक एकाग्रता एवं तनावमुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में बीए एलएलबी साथ बीएससी, एग्रीकल्चर एवं बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स (बीपीईएस) के नवप्रवेशी विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्वागत डॉ. वनिता सिंह ने किया। विभागाध्यक्ष एवं निदेशक प्रो. विनोद कुमार ने आभार व्यक्त किया। आयोजन में डॉ. प्रियंका कुमारी, जय सिंह एवं रजनीश सिंह सहयोग किया। संचालन डॉ. अनुराग मिश्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed