फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Disabled due to illness, he hanged himself to death

बीमारी से तंग दिव्यांग ने फांसी लगाकर दी जान

Wed, 02 Sep 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Disabled due to illness, he hanged himself to death
मछलीशहर। कोतवाली क्षेत्र के घिसुआ खुर्द गांव में मंगलवार की रात दिव्यांग अधेड़ ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक वह लंबे समय से बीमार चल रहा था। बीमारी के कारण ही अवसाद में था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

घिसुआ खुर्द गांव निवासी जयप्रकाश गौड़ (47) पैर से दिव्यांग था। काफी दिनों से वह बीमार चल रहा था। परिजन उसका इलाज करवा रहे थे। इसमें काफी खर्च हो रहा था, जिससे जयप्रकाश तनाव में थे। मंगलवार की रात इसे लेकर परिवार में विवाद हुआ। भाई रमाशंकर के अनुसार मंगलवार रात खाना खाने के बाद रोज की तरह जयप्रकाश घर के गलियारे में सोने चला गया। बुधवार की सुबह परिजनों की नींद खुली तो छत के सहारे रस्सी से जयप्रकाश का शव लटक रहा था। भाई ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर छानबीन की। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार में पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि बीमारी के कारण आत्महत्या की बात सामने आई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed