फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Director of Sahara Hospital arrested

Jaunpur News: सहारा हास्पिटल के संचालक को किया गया गिरफ्तार

Thu, 13 Jul 2023 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Director of Sahara Hospital arrested
लाइन बाजार थाना क्षेत्र के कलीचाबाद में 12 जून को सहारा हास्पिटल में महिला की मौत हो गई थी। इसके बाद हास्पिटल को सील करते हुए संचालक व चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में लाइन बाजार पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे अस्पताल संचालक माधव निवासी कलीचाबाद को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बदलापुर के रारीकला निवासी नगीना देवी पत्नी संतलाल की 12 जून को सहारा हास्पिटल में प्रसव के बाद उपचार के दौरान हालत बिगड़ने पर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया था। रास्ते में महिला की मौत हो गई थी। लौटते समय चिकित्सालय पर परिजनों ने जमकर हंगामा भी मचाया था। इसके दो दिन बाद 14 जून को जांच को पहुंचे एसडीएम सदर सुनील कुमार व डिप्टी सीएमओ राजीव कुमार ने पाया था कि अस्पताल का रजिस्ट्रेशन एक साल पहले ही खत्म हो गया है। मौके से संचालक व चिकित्सक दोनों ही फरार हो गए थे। इस मामले में एक माह बाद पुलिस को सफलता मिली। लाइन बाजार थानाध्यक्ष संजय वर्मा ने बताया कि सहारा अस्पताल संचालक माधव निवासी कलीचाबाद को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed