फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Directed to do two thousand RTPCR tests every day

रोजाना दो हजार आरटी-पीसीआर टेस्ट करने का निर्देश

Wed, 12 May 2021 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Directed to do two thousand RTPCR tests every day
जौनपुर। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने जिला महिला अस्पताल के कांफ्रेंस हाल में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने सीएमओ डॉ. राकेश कुमार को निर्देश दिया कि आरटी-पीसीआर टेस्ट प्रतिदिन दो हजार करने का लक्ष्य बनाया जाए। उन्होंने ईद को देखते हुए पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की हिदायत भी दी।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को जिला महिला अस्पताल के एमसीएच विंग में बने कोविड-19 हॉस्पिटल में बेतहाशा खर्च हो रहे ऑक्सीजन सिलिंडर की निगरानी के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश भी दिया। इस अवसर पर सीडीओ अनुपम शुक्ला, मुख्य राजस्व अधिकारी राजकुमार द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उधर, नगर पालिका परिषद की ओर से बलुआ घाट, बदलापुर पड़ाव, ओलगंज फल वाली गली, चंद्रा होटल के सामने वाली गली, नखास, जेसीज चौराहा, सद्भावना पुल, चहारसू चौराहा क्षेत्र को टैंकर से सैनिटाइजेशन एवं छिड़काव कराया गया। नगर के लोगों से अपील की गई कि वह घर में रहें और सुरक्षित रहें। दूसरों को भी घर में रहने के लिए प्रेरित करें। कहा कि कोविड गाइड लाइन का पालन करके ही हम सुरक्षित रहे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed