फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Direct admission will be given on 15 thousand seats in 14 aided colleges

Jaunpur News: 14 एडेड कॉलेजों में 15 हजार सीटों पर सीधे मिलेगा दाखिला

Sat, 28 Jun 2025 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Direct admission will be given on 15 thousand seats in 14 aided colleges
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक में दाखिला की प्रक्रिया काफी धीमी गति चल रही है। जिले में कुल 14 एडेड कॉलेज हैं। इनमें करीब 15 हजार सीटों पर सीधा दाखिला होगा। वहीं टीडी कॉलेज में 3700 सीटों पर प्रवेश के लिए परीक्षा देनी होगी। आवेदन की तिथि बीत चुकी है। प्रवेश परीक्षा 10 से 12 जुलाई के बीच होगी। प्राचार्य प्रो. राम आसरे सिंह ने बताया कि प्रवेश परीक्षा की तैयारी चल रही है। परीक्षा की तिथि जारी कर दी गई है। वहीं जिले के 14 एडेड कॉलेजों में बिना प्रवेश परीक्षा के सीधा दाखिला लिया जाएगा। इसमें पीजी कॉलेज मड़ियाहूं के प्राचार्य प्रो. एसके पाठक ने बताया कि 1020 सीटों पर मेरिट के हिसाब से 24 जुलाई तक दाखिला कराया जाएगा। यहां अभी तक 600 आवेदन आए हैं। राजाश्रीकृष्ण दत्त पीजी कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। यहां भी मेरिट के आधार पर सीधे दाखिला लिया जा रहा है। प्राचार्य प्रो. शंभूराम ने बताया कि इस बार 24 जुलाई तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। सल्तनत बहादुर सिंह पीजी कॉलेज बदलापुर के प्राचार्य डा. सुनील प्रताप सिंह ने बताया कि स्नातक में प्रवेश के लिए फार्म 10 जून से मिल रहा हैं। यहां 2200 सीटों के लिए अब तक महज 250 आवेदन आए हैं। प्रवेश फार्म 10 जुलाई तक मिलेगा। प्रवेश के लिए कमेटी का गठन किया जाएगा। कमेटी की निगरानी में मेरिट के आधार पर दाखिला लिया जाएगा। शासन से तय तिथि तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसी प्रकार जिले के अन्य महाविद्यालयों में भी प्रवेश प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed