{"_id":"630e5ccb29e5d84aad0e5c26","slug":"direct-admission-to-ba-and-ma-courses-of-eastern-university-jaunpur-news-vns6717425159","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूविवि के बीए और एमए पाठ्यक्रम में सीधे प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूविवि के बीए और एमए पाठ्यक्रम में सीधे प्रवेश
विज्ञापन
जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर के बीए और एमए के पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। जिन विभागों में प्रवेश परीक्षा नहीं हुई है, वहां सीधे प्रवेश एक सितंबर से शुरू होगा। पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर छात्र दाखिला ले सकते हैं।
संकाय अध्यक्ष प्रो. अजय प्रताप सिंह ने बताया कि बीए समाजशास्त्र, जनसंचार, व्यवहारिक मनोविज्ञान और एमए जनसंचार व व्यावहारिक मनोविज्ञान में प्रवेश प्रक्रिया एक सितंबर से शुरू होगी। प्रवेश लेने के लिए विद्यार्थी को संबंधित विभागों में मूल प्रमाण पत्रों और उसकी फोटो कॉपी के साथ संपर्क करना होगा। प्रवेश के संबंध में विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।
जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज मिश्र ने बताया कि किसी भी विषय से स्नातक करने वाले एमए जनसंचार में प्रवेश ले सकते हैं। मीडिया के क्षेत्र में संपादकीय के अतिरिक्त प्रोडक्शन, विज्ञापन, मार्केटिंग, जनसंपर्क, इवेंट मैनेजमेंट और मीडिया मैनेजमेंट के क्षेत्र में विद्यार्थी अपना कैरियर तलाश सकते हैं। विश्वविद्यालय कंपनियों को प्लेसमेंट के लिए बुलाता है।