फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   dilapidated wires are being replaced for Rs 92 lakh

Jaunpur News: 92 लाख रुपये से बदले जा रहे जर्जर तार

Wed, 19 Mar 2025 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
dilapidated wires are being replaced for Rs 92 lakh
जौनपुर। भीषण गर्मी के दिनों में बिजली की ट्रिपिंग व ओवरलोडिंग आदि समस्याओं से छुटकारा दिलाने के लिए बिजली निगम शहर के मोहल्लों में जर्जर खुले तार बदलने का काम कर रहा है। इसके लिए शासन द्वारा बजट जारी कर दिया गया है। शहर के कई मोहल्लों में तार बदलने का काम चल रहा है और कई का काम पूरा भी हो चुका है।
विज्ञापन

शहर के 11 मोहल्लों में 92 लाख रुपये से जर्जर तार बदले जा रहे हैं, जिससे शहर की 62 हजार आबादी के करीब 20 हजार उपभोक्ताओं के बिजली कटौती की समस्या से निजात मिलेगी। इससे गर्मी के दिनों में ट्रांसफाॅर्मर जलने, खुले व जर्जर तारों से आगजनी व ट्रिपिंग की समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। विद्युत निगम शहर के सिपाह, विशेषरपुर, हुसेनाबाद टाउन 1 से 4 तक, पचहटिया, चौकिया, सुतहट्टी, वाजिदपुर दक्षिणी, कन्हईपुर, कचहरी चौराहा आदि मोहल्लों की आबादी को फायदा होगा। इस बाबत एसडीओ रौशन जमीर ने बताया कि एबीसी तार लगने से शहर में गर्मी में आए दिन ट्रांसफार्मर फुंकने व तार कटकर गिरने से आग लगने से फसलों के नष्ट होने आदि समस्याएं दूर होंगी। पहले गर्मी के कारण तार गिरते रहते थे जिससे कई घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रहती थी। इससे किसान अपने खेतों की सिंचाई समय पर कर सकेंगे और डीजल इंजनों पर निर्भरता व खेती की लागत में कमी आयेगी।
विज्ञापन


एबीसी तार लगने से शहर की आबादी को बिजली से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलेगी। इससे किसान, व्यापारी आदि लाभान्वित होंगे।

- रोशन जमीर, एसडीओ विद्युत वितरण खंड तृतीय जौनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed